दिल्ली से पहले गाजियाबाद में लगेगा फ्री वाई-फाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहननगर चौराहे और यूपी गेट के बाद अब शहर में 20 अन्य स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। ये स्क्रीन भले ही विज्ञापन के लिए लगाई जाने वाली हो, लेकिन ये स्क्रीन शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक सिस्टम भी डेवलप कर पुलिस की मदद भी करेंगी। चौराहों पर पहले से लगे 143 सीसीटीवी कैमरों को एक सॉफ्टवेयर के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। चौराहों पर डेंसिटी (वाहनों की संख्या) बढ़ते ही सभी स्क्रीन पर एक अलार्म बजेगा।
निगम के जोनल कार्यालय भी जुड़ेंगे
कंपनी ने नगर निगम के लिए 100 एमबी की लाइन अलग बिछाई है, जिससे निगम के मुख्यालय से सभी जोनल कार्यालयों को जोड़ा जाएगा।
नगर निगम ने अन्य स्थानों पर भी कंपनी को फ्री वाई-फाई सुविधा देने के लिए कहा है। ट्रायल सफल रहा तो शहर भर में यह सुविधा शुरू कराई जाएगी।- अब्दुल समद, नगर आयुक्त
वाई-फाई का ट्रायल सफल रहा है। कुछ छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। ट्रायल करके 15 मई के बाद यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।- राजेश छारिया, अध्यक्ष, सीजे ऑनलाइन
15 मई के बाद मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा
गाजियाबाद को मई से न केवल फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल रही है बल्कि कई और राहतें मिल रही हैं। 20 लाख की आबादी वाले गाजियाबाद सिटी की गिनती अब हाईटेक शहरों में होगी। 15 मई के बाद गाजियाबाद सीमा क्षेत्र में एनएच-58 और एनएच-24 पर लोगों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
एक निजी क्षेत्र की इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ‘सीजे ऑनलाइन प्रालि’ ने नगर निगम से सहमति लेने के बाद अपनी लाइनें बिछा दी हैं। सुविधा शुरू होने के बाद बसों में गाजियाबाद से होकर पड़ोसी जिलों में आने-जाने वाले यात्री भी इसका फायदा ले सकेंगे।
यह कंपनी दोनों हाईवे के साथ-साथ आरडीसी, इंदिरापुरम, राजनगर जैसी कई पॉश कालोनियों के मार्केट में भी वाई-फाई सुविधा देगी।
एनएच-58 पर यूपी गेट से दुहाई, राजनगर एक्सटेंशन रोड, यूपी गेट से डासना तक और यूपी गेट से गोविंदपुरम होते हुए एनएच-24 तक केबल बिछाकर ट्रायल चल रहा है। इस सुविधा का लाभ दिल्ली,मुरादाबाद, लखनऊ, देहरादून आदि शहरों को आने-जाने वाले बस यात्री भी कर सकेंगे।
80 वार्डों में लगेंगी एलईडी स्क्रीन
मुख्य मार्गों के बाद नगर निगम प्राइवेट कंपनी के जरिए शहर के 80 वार्डों में भी एलईडी स्क्रीन लगवाएगा। इन स्क्रीन पर नगर निगम अपने संदेश वार्ड की जनता तक पहुंचा सकेगा।
एलईडी पर ही लोगों को घर से निकलते ही ट्रैफिक का लाइव हाल भी दिखाई दे सकेगा। प्राइवेट कंपनी इन स्क्रीन पर गैर सरकारी विज्ञापनों को प्रसारित कर अपना खर्च निकालेगी।
अभी तक मुख्य चौराहों और मार्गों पर ही स्क्रीन लगाने की प्लानिंग थी। बृहस्पतिवार को इन्हें लगाने वाली कंपनी ने नगर आयुक्त अब्दुल समद को प्रस्ताव दिया तो उन्हें पसंद आया। उन्होंने वार्डों में भी स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव मांगा है।
डीएल बायोमेट्रिक के लिए बनेंगे दो काउंटर
आरटीओ आफिस की सूचना एक साइट पर
परिवहन विभाग में काम कराने वालों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन विभाग का ज्यादातर काम आनलाइन हो गया है। टैक्स जमा कराने, डीएल आवेदन करने, फीस जमा कराने, वाहनों का नंबर लेने आदि ज्यादातर काम को आनलाइन कराया जा सकता है। इनके लिए परिवहन विभाग की अलग-अलग साइट हैं। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि एक मई से आरटीओ गाजियाबाद नाम से नई साइट काम करने लगेगी।