जुलाई से दिल्ली मेट्रो में मिलेगी वाई-फाई सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्री अब स्टेशन से लेकर ट्रेन के अंदर आराम से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो अपने स्टेशनों और कोच को वाई-फाई से जोड़ने जा रहा है। इसके लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। सबसे पहले मेट्रो फेज एक और दो की लाइनों पर वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
सब कुछ ठीक रहा तो जून-जुलाई तक मेट्रो स्टेशन और ट्रेन वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
इन मेट्रो लाइनों पर मिलेगा वाई-फाई
डीएमआरसी ने कंपनियों को 25 मई तक ऑनलाइन टेंडर भरने को कहा है। हालांकि बाद में मेट्रो फेज थ्री की मुकुंदपुर-शिव विहार और बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट की निर्माणाधीन ब्राउन और पिंक लाइन के यात्री भी वाई-फाई से जुड़ जाएंगे।
यात्रियों को शुरुआत में दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच में चलने वाली रेड लाइन, जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच येलो लाइन, ब्लू लाइन में ये सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही इंद्रलोक से मुंडका के बीच चलने वाली ग्रीन लाइन, बदरपुर से मंडी हाउस के बीच चलने वाली वायलेट लाइन के स्टेशन और मेट्रो में यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। बता दें कि अभी गुड़गांव में चलने वाली रेपिड मेट्रो के यात्रियों को ही वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है।