फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife was murdered on suspicion of illicit relations murder mystery solved after six years

अनीता के कातिल का कबूलनामा: 'किसी और से थे उसके संबंध, इसी शक में मार डाला'; छह साल बाद ऐसे खुला हत्या का राज

Sat, 14 Oct 2023 08:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 14 Oct 2023 08:15 AM IST
सार

हत्या के बाद आरोपी झारखंड में ई-रिक्शा चला रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Wife was murdered on suspicion of illicit relations murder mystery solved after six years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में महिला के ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने छह साल बाद सुलझा लिया है। आरोपी ने अवैध संबंधों के शक के कारण अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर शव को नाले में फेंक दिया था। हत्या के बाद आरोपी झारखंड में ई-रिक्शा चला रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी के साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी सदर इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र के अनुसार 9 फरवरी 2017 को सदर थाना पुलिस को गांव घसौला में ड्रेन के पास एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मामले में मृतक महिला की पहचान न होने के कारण केस को अनट्रेस करके बंद कर दिया गया था। इसके बाद हाल ही में शुरू हुई पुलिस की जनसुनवाई के दौरान सदर थाना पुलिस के सामने यह मामला आया। जिसमें सदर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान सामने आया कि मृतक महिला अनीता एक कंपनी में सफाई कर्मचारी थी जो इसी कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करने वाले रंग बहादुर यादव के साथ रहती थी। दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं, रंग बहादुर को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी शक में उसने अपनी पत्नी अनीता की हत्या कर दी और शव को साथियों के साथ मिलकर घासौला के ड्रेन में डाल दिया। एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी रंग बहादुर यादव को झारखंड से पकड़ा है। यहां आरोपी ने तीसरी शादी की हुई थी। पुलिस सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था आरोपी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह झारखंड में रह रहा था। वहां पर ई रिक्शा चलाता था। उसकी एक पत्नी गुरुग्राम में रहती है। उसी अस्पताल में काम करने वाली युवती से शादी कर उसके साथ रहने लगा। सूत्रों की माने तो पुलिस को छानबीन में तीसरी शादी का भी पता लगा। पहचान होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed