फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife stabbed with knife for refusing to take loan by mortgaging scooter

Delhi: स्कूटी गिरवी रखकर लोन लेने से मना करने पर पत्नी को चाकू से गोदा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 01 Mar 2024 09:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Mar 2024 09:13 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Wife stabbed with knife for refusing to take loan by mortgaging scooter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुराड़ी इलाके में लोन लेने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़िता की पहचान नेहा के रूप में हुई है। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


27 फरवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली कि बुराड़ी के हिमगिरी एन्कलेव इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि पीसीआर कर्मी घायल महिला को लेकर अस्पताल गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने देखा कि नेहा का इलाज चल रहा है। नेहा के पीठ पर दो, जांघ के दोनों तरफ चाकू के चार घाव थे। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 जून 2022 उसकी जहांगीरपुरी निवासी हर्ष से शादी हुई थी। उसका सात माह का एक बेटा है। वह आजाद पुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। करीब 20 दिन पहले वह बुराड़ी स्थित किराए के मकान में रहने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसके पति ने उसकी आईडी पर 50 हजार का लोन लेकर अपने परिवार वालों को दिया था। 27 फरवरी को उसका पति फिर से 20 हजार लोन लेने की बात कह रहा था। इसके लिए वह उसकी स्कूटी गिरवी रखने की बात कर रहा था। उसने लोन लेने से मना कर दिया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।


इसी दौरान हर्ष रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। उनलोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। घटना को अंजाम देकर हर्ष वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed