फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife's strange demands, asking sperm from dead husband's body for pregnancy

विधवा पत्नी की अजीब मांग, मृत पति के शरीर से गर्भधारण के लिए मांगा स्पर्म

Mon, 11 Jul 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Wife's strange demands, asking sperm from dead husband's body for pregnancy

एम्स में युवक की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत होने पर विधवा पत्नी ने अस्पताल प्रशासन के सामने एक अजीब सी मांग रख दी। टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार के मुताबिक विधवा पत्नी ने गर्भधारण करने के लिए अपने पति के स्पर्म की मांग कर डाली।

विज्ञापन


हालाकिं उसकी इस इच्छा को पूरा नहीं किया जा सका, क्योंकि व्यक्ति के शरीर से स्पर्म निकालने को लेकर देश में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश अभी तक तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन


महिला की कुछ साल पहले शादी हुई थी और उन दोनों के पास कोई बच्चा नहीं था। डॉक्टर के मुताबिक ससुराल वालों ने भी बहू की इस मांग का समर्थन किया था।

24 घंटे तक मृत शरीर में जिंदा रहते हैं शुक्राणु

Wife's strange demands, asking sperm from dead husband's body for pregnancy

हालांकि जर्नल ऑफ ह्यूमन रीप्रोडक्टिव साइंसेज के हाल के ही एडीशन में एम्स के डॉक्टर्स ने भारत में इस संबंध में दिशा-निर्देश तय करने की मांग रखी थी। जिससे कि मृत व्यक्ति के शरीर से स्पर्म निकालकर उसे संरक्षित किया जा सके।

एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता के मुताबिक मानव के शरीर में मृत्यु के 24 घंटे तक शुक्राणु जिंदा रहते हैं। मृत शरीर से शुक्राणु निकालना एक बेहद आसान और पांच मिनट की प्रक्रिया है।

लेकिन इसके लिए कुछ नैतिक और कानूनी मुश्किलें हैं। भारत में सहायक प्रजनन तकनीक के कुछ अस्पताल मृत व्यक्ति के शुक्राणु से पत्नी को गर्भधारण की अनुमति देते हैं। लेकिन उसकी शर्त ये है कि शुक्राणु उस वक्त एकत्र किया गया हो जब व्यक्ति जीवित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed