{"_id":"596b92c24f1c1b1d718b4891","slug":"wife-s-murder-for-dahaj-the-body-thrown-in-the-native-village-100-km-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर शव 100 किमी दूर पैतृक गांव में फेंका, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर शव 100 किमी दूर पैतृक गांव में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह पहले गांव हैबतपुर में युवक ने दहेज में एक लाख रुपये न देने पर पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। उसके शव को 100 किमी दूर स्थित डिबाई (बुलंदशहर) स्थित पैतृक गांव के बाहर फेंककर फरार हो गया। इस मामले में बुलंदशहर की डिबाई कोतवाली में केस दर्ज कर बिसरख कोतवाली में स्थानांतरित किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़ के भामौला निवासी ज्ञान सिंह ने डिबाई कोतवाली मेें रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उन्होंने बेटी योगेंद्री का विवाह 15 मार्च 2016 को डिबाई के गांव भमरौआ निवासी रोहन से किया था। रोहन पत्नी योगेंद्री को लेकर गांव हैबतपुर में रह रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहन व उसके परिजन दो लाख रुपये की मांग को लेकर योगेंद्री का उत्पीड़न कर रहे थे।
एक लाख रुपये उन्होंने ससुराल वालों को दे भी दिए। इसके बावजूद शेष एक लाख रुपये के लिए वे योगेंद्री का उत्पीड़न करते रहे। रोहन ने 30 मई को फोन कर बताया कि योगेंद्री की तबियत खराब है। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत होने की जानकारी दी। साथ ही शव डिबाई स्थित गांव से ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
योगेंद्री के मायके वाले भमरौआ पहुंच गए। यहां आरोपी गांव के बाहर योगेंद्री के शव को फेंककर भाग गया। योगेंद्री के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। ज्ञान सिंह ने पति रोहन, सास रामश्री, देवर मनोज, पूनम ननद व सुखराम ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।