{"_id":"5c60bc9cbdec22736d6a17e8","slug":"wife-murdered-her-husband-with-his-lover-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या, कुछ दिन पहले आरोपी महिला ने कराया था गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या, कुछ दिन पहले आरोपी महिला ने कराया था गर्भपात
Mon, 11 Feb 2019 05:43 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
handcuff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में अवैध संबंध में बाधा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की स्टॉल (दुपट्टे) से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ताल में पता चला है कि आरोपी महिला के पति का दोस्त था। महिला के विवाह के तीन साल बाद भी संतान नहीं थी। इसके बावजूद उसने कुछ दिन पहले गर्भपात भी कराया था।
ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि मूल रूप से एटा के अर्जनपुर निवासी अभिषेक यहां हबीबपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर पत्नी नीलम के साथ रहता था। अभिषेक लोनी स्थित गैस एजेंसी पर नौकरी करता था। अभिषेक के दोस्त राहुल का उसके घर पर आना-जाना था। इस दौरान राहुल के अभिषेक की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। बताया गया कि अभिषेक को उनके अवैध संबंधों की भनक लग गई थी। अभिषेक के विवाह के तीन साल बाद भी उनके संतान नहीं थी।
इसके बावजूद नीलम ने कुछ दिन पहले गर्भपात कराया था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था और वह राहुल के घर आने का विरोध करने लगा था। इसके चलते नीलम और राहुल ने साथ रहने और अभिषेक को रास्ते से हटाने का फैसला किया। शनिवार रात दोनों ने मिलकर अभिषेक की स्टॉल से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी राहुल फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
थाना प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि अभिषेक की मौत की सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। नीलम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह बाहर गई थी और अभिषेक शराब पीकर सो गया था। जबकि अभिषेक के गला दबाने और चेहरे पर खून के निशान दिखाई दे रहा था। पड़ताल करने की बात कहने पर भी नीलम ने सुबह आने की बात कही तो इस पर पुलिस को शक हो गया और मोबाइल आदि की पड़ताल करने पर पूरा मामला खुल गया और पुलिस ने नीलम व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।