फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife killed her husband by killers in bhajanpura two arrested

छोटे-छोटे टुकड़े कर शव को लगाया ठिकाने: पत्नी ने करवाई पति की सुपारी देकर हत्या, पति बन रहा था प्रेमी और उसके बीच दीवार

Thu, 16 Jun 2022 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 10:37 PM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मधु और शौकीन के बीच प्रेम प्रसंग था। यह बात जब अरविंद को पता चली तो वह इसका विरोध करने लगा। मधु ने अरविंद को रास्ते से हटाने की जिम्मेदारी शौकीन को दी। उसने लड़कों का इंतजाम कर वारदात को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन
wife killed her husband by killers in bhajanpura two arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने सुपारी लेकर युवक की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव खचेड़ा, बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी परविंदर उर्फ बूचा (29) और गौरव (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पता चला है कि इन लोगों ने 13 अक्तूबर 2021 को अरविंद कुमार (27) की हत्या कर शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर फरीदाबाद में ठिकाने लगा दिया था। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अरविंद कुमार की पत्नी मधु उर्फ भारती उर्फ पंजाबन ने करवाई थी। हत्याकांड में मधु का प्रेमी शौकीन भी शामिल था। गांधी नगर में हुई एक अन्य हत्या के मामले में पुलिस शौकीन, मधु और जीशान नामक बदमाश को पहले ही गिरफ्तार चुकी थी। पुलिस परविंदर और गौरव से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 14 मार्च को गांधी नगर इलाके में बदमाशों ने फातिमा उर्फ सुनीता (38) नामक महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि फातिमा की मधु नामक महिला से लगातार बातचीत होती थी। लेकिन घटना के बाद उसका नंबर बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन की तो मधु के प्रेमी शौकीन का नाम भी हत्याकांड में आया। 27 मार्च 2022 को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शौकीन और इसके साथ जीशान को फातिमा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद बाद में मधु उर्फ आरती भी गिरफ्तार हो गई।

मधु ने खुलासा किया कि उसने प्रॉपर्टी विवाद में फातिमा की एक लाख रुपये सुपारी देकर हत्या करवा दी। इन तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि इन लोगों ने अक्तूबर 2021 में भजनपुरा इलाके से अरविंद नामक युवक की अगवा कर एक युवक की हत्या की थी।

हत्या की सुपारी किसी और ने नहीं बल्कि अरविंद की पत्नी मधु ने ही दी थी। मधु के कहने पर उसके प्रेमी शौकीन ने परविंदर और गौरव नामक बदमाशों का इंतजाम किया। यह 13 अक्तूबर को घुमाने के बहाने शौकीन अरविंद को लेकर निकला था। इनके साथ परविंदर व गौरव भी थे। फरीदाबाद लेकर अरविंद की हत्या कर दी गई। अरविंद की हत्या का खुलासा होने के बाद भजनपुरा थाने में तीन अप्रैल 2022 को हत्या, सबूत मिटाने और अपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने औपचारिक तौर पर मधु और शौकीन की गिरफ्तारी भी कर ली। लेकिन मामले में परविंदर व गौरव फरार चल रहे थे। अदालत ने दोनों के खिलाफ पहले गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। अब बुधवार को पुलिस ने ज्योति नगर इलाके से दोनों को दबोच लिया। दोनों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस इनको काबू करने में कामयाब रही।
 

अरविंद बन रहा था रास्ते का कांटा, इसलिए करवा दी थी हत्या...

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मधु और शौकीन के बीच प्रेम प्रसंग था। यह बात जब अरविंद को पता चली तो वह इसका विरोध करने लगा। मधु ने अरविंद को रास्ते से हटाने की जिम्मेदारी शौकीन को दी। उसने लड़कों का इंतजाम कर वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद किसी को शक न हो इसलिए 16 अक्तूबर 2021 को खुद मधु ने पति की गुमशुदगी भजनपुरा थाने में करवाई थी। शिकायत करने के बाद वह पहले बिहार चली गई। इसके एक माह बाद वह पसोंडा शौकीन के पास आकर रहने लगी। लेकिन जब उसने प्रॉपर्टी विवाद में फातिमा की हत्या करवाई तो उसका भेद खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed