फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife husband fall from first floor, death

कल लड़के की शादी थी और आज माता-पिता नहीं रहे

Thu, 27 Feb 2014 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Feb 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
wife husband fall from first floor, death

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के एक घर में बुधवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गई। एक दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त ब्रह्मपाल सिंह कश्यप (55) और उनकी पत्नी ऊषा कश्यप (52) के रूप में हुई है। सोमवार को ही ब्रह्मपाल के बेटे की शादी हुई थी।

बुधवार दोपहर पहली मंजिल में लगा जाल खोलकर सामान चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ब्रह्मपाल और ऊषा गिर गए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलत: हतौली, सहारनपुर (यूपी) निवासी ब्रह्मपाल डी-1/51, जौहरीपुर विस्तार में रहते थे। वह बीएसईएस में नौकरी करते थे। सोमवार को इसके बेटे अभिषेक (23) की शादी हुई थी। घर में नई दुल्हन आई थी और घर मेहमानों से भरा था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे ब्रह्मपाल और अन्य लोग घर के अंदर लगे जाल को खोलकर पहले मंजिल पर सामान चढ़ा रहे थे। तभी ब्रह्मपाल का संतुलन बिगड़ गया। पास में खड़ी ऊषा पति को गिरता देखकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों सिर के बल गिर गए। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed