फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife filed a case of dowry and harassment against five people including husband in Noida

ससुराल नहीं ये यातनागृह: विवाहिता के कमरे से लेकर बाथरूम तक कैमरे; ससुर छेड़ता तो पति...आपबीती सुन सिहर जाएंगे

Wed, 21 Feb 2024 10:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Feb 2024 10:27 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके चलते महिला का गर्भपात 2023 में हो गया। गला दबाकर हत्या का प्रयास भी पति ने किया।

विज्ञापन
Wife filed a case of dowry and harassment against five people including husband in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवाहिता ने अपने पति, ससुर समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। ससुर भी उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वहीं, उसके बेडरूम से लेकर बाथ रूम तक हिडन कैमरे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन

महिला के मुताबिक, उसका विवाह नवंबर 2020 में हुआ था। शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग महिला से 25 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने लगे। पति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद विरोध करने पर मारपीट की गई। पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके चलते महिला का गर्भपात 2023 में हो गया। गला दबाकर हत्या का प्रयास भी पति ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बैंक मैनेजर ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला बैंक मैनेजर ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस कोतवाली सेक्टर-113 में दर्ज कराया है। पति कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी शादी वैवाहिक साइट के माध्यम से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की खातिर परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed