फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayur Vihar troubled by encroachment and parking issues

Delhi NCR News: मयूर विहार में अतिक्रमण और पार्किंग से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


-सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बना मुसीबत, गाय, कुत्ते और बंदरों की मौजूदगी से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्लीष। मयूर विहार फेज-3 में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कहीं सड़कों पर अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो रहे हैं तो कहीं पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती। इसके साथ ही क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती मौजूदगी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि गाय, कुत्ते और बंदर सड़कों व आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में नजर आते हैं। इनके कारण राहगीरों को रास्ता तय करने में भी परेशानी होती है। उनका कहना है कि सड़कों पर अतिक्रमण और पार्किंग की कमी के कारण पहले से ही आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई जगह वाहन खड़े होने और रास्तों पर कब्जे के कारण लोगों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। वहीं, आवारा पशुओं की मौजूदगी से सड़क पर चलते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है। गाय और कुत्तों के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को परेशानी होती है, जबकि बंदरों की मौजूदगी भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं के समाधान और नियमित निगरानी की मांग की है।
.............
फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाया जाता है, लेकिन यहां रेहड़ी-पटरी लगने से चलने की जगह नहीं बचती। मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ता है। इससे हर समय वाहनों की चपेट में आने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

-विजय रैना अध्यक्ष ज्वाइंट फोरम आरडब्ल्यूए, मयूर विहार फेज-3



सड़क पर मौजूद आवारा पशुओं के कारण रास्ता तय करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में फुटपाथ पर भी जगह न मिले तो परेशानी और बढ़ जाती है। प्रशासन को पैदल चलने वालो के लिए व्यवस्था करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जतीन शर्मा, महासचिव मयूर विहार बी-ब्लॉक


लाइफ केयर अस्पताल से रेड फॉक्स होटल के बीच रेहड़ी-पटरी सड़क तक फैली होने से वाहनों को निकलने के लिए कम जगह मिलती है। इससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो जाती है और जाम जैसे हालात बनते हैं।
-जोसेफ एम्ब्रोस, महासचिव, मयूर विहार ए-2



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed