फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife commits suicide by hanging after dispute with husband in Dadri

पति से नाराज महिला ने दी जान: शाम में इस बात को लेकर दोनों में हुआ झगड़ा, फिर भी न माना घरवाला...कर ली खुदकुशी

Mon, 13 May 2024 09:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 May 2024 09:17 PM IST
सार

पति से नाराज होकर पत्नी बेबी ने मकान की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को सुबह जब पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो दंग रह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए।

विज्ञापन
Wife commits suicide by hanging after dispute with husband in Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexel

विस्तार

दादरी के डेरी मच्छा गांव के नजदीक राम वाटिका कॉलोनी में पति को शराब पीने से मना करने पर झगड़ा होने पर पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के तहत डेरी मच्छा गांव के पास राम वाटिका कॉलोनी बनी है। कॉलोनी में मोहित परिवार के साथ रहता है। मोहित की शादी करीब 4 साल पहले बेबी (22 वर्ष) के साथ हुई। बेबी अपने पति से शराब पीने के लिए मना करती थी। मोहित निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार की शाम को अपने पति मोहित से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद भी मोहित शराब पीकर घर पहुंचा। नाराज होकर पत्नी बेबी ने मकान की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को सुबह जब पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो दंग रह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed