{"_id":"ae75343534457fc65dacbdda0afb4c69","slug":"wife-burns-herself-after-husband-asks-call-detail-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने मांगी कॉल डिटेल, पत्नी ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने मांगी कॉल डिटेल, पत्नी ने लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक व्यक्ति ने पत्नी से मोबाइल की कॉल डिटेल मांगी तो गुस्से में आकर पत्नी ने नींद की गोलियां खा लीं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल से लौटने के बाद उसने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
गंभीर हालत में महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हैवानियतः सिख साथी की दाढ़ी काटी, प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब
बिहार निवासी एक व्यक्ति परिवार समेत नोएडा की छिजारसी कॉलोनी में रहता है। वह पान का खोखा लगाता है। दंपति के दो बच्चे भी हैं। सोमवार सुबह उसने पत्नी को फोन किया तो फोन काफी देर तक व्यस्त मिला। रात को घर लौटा तो उसने इसकी जानकारी मांगी जिस पर पत्नी ने पिता का फोन आना बताया।
विज्ञापन
इसके बाद पति ने मोबाइल कॉल डीटेल जानने की कोशिश की तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मंगलवार सुबह पति दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दुकान चला गया।
युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या
मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि आरती ने नींद की गोलियां खा ली हैं। उसने पत्नी को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को अस्पताल से लाने के बाद वह कुछ देर के लिए घर से बाहर आया तो पत्नी ने केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। चीख सुनकर पड़ोसियों और पति ने आग बुझाई और सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 65 फीसदी जली चुकी है।