फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife beaten in the market, Granted triple talaq

बीच बाजार पत्नी की कर दी पिटाई, दिया तीन तलाक 

Mon, 26 Aug 2019 09:43 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 09:43 PM IST
सार

  • ससुराल वालों ने महिला के गले पर पैर रखकर दबाया और मारने की कोशिश की
  • पुलिस ने  पति को हिरासत में ले लिया है
  • 23 अगस्त को आरोपी ने पत्नी को बाजार में खरीदारी के लिए बुलाया था

विज्ञापन
Wife beaten in the market, Granted triple talaq
तीन तलाक - फोटो : डेमो

विस्तार

बाजार में शौहर के साथ दूसरी महिला को देखकर विरोध करना एक पत्नी को भारी पड़ गया। आरोपी शौहर ने महिला को बीच बाजार पीटा और तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि घर आकर पति व ससुराल वालों ने महिला के गले पर पैर रखकर दबाया और मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन


ससुराल वाले महिला का अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। मामले में पीड़िता के परिजन ने आरोपी पति समेत पांच ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने  पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मोदी नगर के गांव कलछीना निवासी महिला का निकाह पांच साल पहले जलपुरा हल्द्वौना निवासी उस्मान के साथ हुआ था। दंपति को एक पुत्र और पुत्री भी है। आरोप है कि महिला का पति व उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। महिला से कई बार मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी है और कार्रवाई नहीं करने पर माफी भी मांगी गई। महिला के पिता का आरोप है कि उनके दामाद के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। 23 अगस्त को आरोपी ने पत्नी को बाजार में खरीदारी के लिए बुलाया था। 

जब महिला वहां पहुंची तो पति के साथ दूसरी महिला को देखकर विरोध किया। इस पर उसे बीच बाजार पिटाई कर दी गई और घर आकर हमला किया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने महिला केा ससुराल वालों से बचाया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। 


मामले में पति समेत पांच ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति उस्मान को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। - अनिता चौहान, ईकोटेक-3 थाना प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed