फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife beaten death then taken to the police station

पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, फिर थाने जाकर किया कुछ ऐसा सकपका गई पुलिस 

Fri, 15 Sep 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Sep 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
wife beaten death then taken to the police station
demo pic
दोनों के बीच शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा था। सोमवार रात को भी दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और फिर बात इस हद तक बढ़ गई कि पति ने पत्नी की बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और तब तक नहीं रुका जब तक कि उसकी पत्नी ने दम नहीं तोड़ दिया। इसके बाद जो उसने किया वह जानकर हैरानी होती है।   
विज्ञापन


 

wife beaten death then taken to the police station
मृतक पति-पत्नी
शादी के बाद से छोटी-छोटी बातों को लेकर होता रहता था झगड़ा
सजय शर्मा (45) पत्नी बबली (42) के साथ नजफगढ़ के अग्रसेन पार्क में रहता था। संजय आरटीवी चालक था। सोमवार रात को संजय का पत्नी से झगड़ा हुआ। देर रात पत्नी की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

wife beaten death then taken to the police station
demo pic
​पत्नी की हत्या के बाद जहर खाकर जान दी
इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। बाद में वह बाबा हरिदास नगर थाने पहुंचा। थाने के बाहर मौजूद सिपाही सत्यपाल को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। उसके बाद अचानक संजय के मुंह से झाग निकलने लगी और अचेत होकर गिर गया।

 
विज्ञापन

wife beaten death then taken to the police station
demo pic
सिपाही ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से संजय को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच पुलिस को एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय की पत्नी का शव घर से बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि शादी के बाद से ही दंपति में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था।

 

wife beaten death then taken to the police station
demo pic
इससे परेशान होकर संजय के परिवार वाले उनके बच्चों को लेकर भोपाल चले गए। बच्चे वहां होस्टल में पढ़ाई करते हैं। जांच में यह बात भी सामने आई कि संजय नशे का आदी था। बाद में उसकी पत्नी भी शराब पीने लगी थी। पुलिस के मुताबिक, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed