फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife and her lover dreaded conspiracy for her husband.

लालच में पत्नी हुई पागल, पति का दुश्मनों से भी किया बुरा हाल

Sat, 09 May 2015 06:47 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
Wife and her lover dreaded conspiracy for her husband.

गोनू हत्याकांड मामले में क्राइम ब्रांच यूनिट की पकड़ में आए आरोपियों ने खुलासा किया मृतक की पत्नी प्रियंका के इशारे पर अरूण ने शार्प शूटर्स से गोनू पर ताबड़तोड़ हमला करवाया था।

विज्ञापन


इस पूरी कहानी के पीछे गोनू की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की बात सामने आई है। प्रियंका के जेल जाने के बाद पुलिस उन शार्प शूटर्स की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि बीते माह की 29 अप्रैल बुधवार की देर शाम शिकोहपुर निवासी गोनू यादव की अज्ञात लोगों ने गाड़ी रूकवाकर उस वक्त ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपनी मां को अपने ननिहाल गुरावड़ा रेवाड़ी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


इस हमले में गोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दस दिन बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-एक ने देर रात मृतक की पत्नी प्रियंका और उसकी बड़ी बहन के देवर अरूण और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाड़े के शूटर्स से करवाया गोनू का मर्डर

Wife and her lover dreaded conspiracy for her husband.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका के उसकी बड़ी बहन के देवर के साथ अवैध संबंध थे। एक साल पहले गोनू के साथ प्रियंका की शादी हुई उसके बाद भी वह अपनी बड़ी बहन के देवर से संपर्क में थी।

जांच में सामने आया है कि प्रियंका के इशारे पर 29 अप्रैल को अरूण ने अपने दोस्तों की मदद के साथ यूपी के शार्प शूटर्स से गोनू की हत्या करवा दी। पुलिस के सामने पूरी कहानी खुलने के बाद प्रियंका को देररात न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।

जबकि आरोपी अरूण और उसके दोनों दोस्तों को तीन दिन की रिमांड पर लिया। रिमांड पर आरोपी अरूण ने खुलासा किया कि प्रियंका की गोनू की प्रॉपर्टी पर नजर थी।

दोनों के बीच संबंध होने के चलते उसके माध्यम से उसने गोनू की हत्या करवा प्रॉपर्टी भी हड़पना चाहती थी। इस पूरी कहानी के बाद क्राइम ब्रांच उन शार्प शूटर्स की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed