फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife accused husband of forcibly having physical relations and assault In Faridabad Haryana

विवाहिता से हैवानियत: खाने को लेकर पति ने पीटा...गला दबाया, प्राइवेट पार्ट पर किया वार; आपबीती सुन कांप गए लोग

Tue, 08 Aug 2023 06:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Aug 2023 06:35 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया। उसे धमकी देता है कि गुरुग्राम की एक महिला से दूसरी शादी करके अपने घर में लेकर आएगा। झगड़े से पहले आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया था।

विज्ञापन
Wife accused husband of forcibly having physical relations and assault In Faridabad Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में एनआईटी महिला थाने में एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और पति के दोस्त के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें पति पर एक महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित ने पति पर कुकर्म का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी 2022 को शादी जवाहर कॉलोनी में एक युवक से हुई थी। उसके परिवार ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद पति आये दिन नशे की हालत में आकर उसके साथ मारपीट करता था। उसे घर से निकल जाने के लिए बोलता है। 17 मई की देर रात भी पति ने उसके साथ खाने को लेकर मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। बचाव करते वक्त आरोपी ने उसकी चूड़ियां तोड़ दी, जिससे की महिला के हाथ में गहरा जख्म हो गया था। आरोप है कि पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया। उसे धमकी दी कि गुरुग्राम की एक महिला से दूसरी शादी करके अपने घर में लेकर आएगा। झगड़े से पहले आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया था।

विज्ञापन

महिला का आरोप हैं कि झगड़े वाली रात थाना सारन भी गई थी। लेकिन, पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पीड़ित ने शिकायत सीएम विंडो पर दी। सेक्टर-16 महिला थाना पुलिस ने काउंसलिंग करा कर घर बसाने का प्रयास किया, लेकिन उनका घर नहीं बसा। आखिर में यह मामला एनआईटी महिला थाने पहुंचा।

एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है। जिससे हकीकत का पता लगाया जा सके। एनआईटी थाने की प्रभारी माया देवी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed