{"_id":"7bc365e491e9319ef1fdd94c3357e24c","slug":"widows-warning-of-self-immolation-including-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा ने दी बच्चों समेत आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा ने दी बच्चों समेत आत्मदाह की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के अलीपुर शिकारगाह गांव के चर्चित सतेंद्र हत्याकांड में पुलिस चार माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस की लचर कार्यशैली से निराश हुई मृतक की पत्नी ने उमेश बाला बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीड़िता ने दस दिसबंर से जंतर-मंतर, दिल्ली में धरना देने और सीबीआई से जांच कराने की मांग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 19 अगस्त को सतेंद्र ने उसके घर के सामने से ट्रैक्टर निकाल रहे रेत माफिया का विरोध किया था। इससे गुस्साए रेत माफिया ने तीन चार साथियों के साथ सतेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया था। उसको बचाने आए भाई अशोक और भाभी मुकेश भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
शाम को कुछ लोग सतेंद्र को समझौता कराने के नाम पर अपने साथ बुला ले गए थे। खेत में पहले से मौजूद रेत माफिया और उसके कारिंदों ने सतेंद्र को लाठी-डंडों से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में भूपानी पुलिस ने विजयपाल, भूरा, सतपाल, राकेश, राजी, शेखर, परसराम, भीम सिंह, सुंदर, सुरेंद्र, छतरपाल व अशोक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उमेश बाला ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम मनोहरलाल खट्टर, डीजीपी हरियाणा को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी बनाए गए दस लोगों को लोकेशन व सबूतों के आधार पर केस से बाहर किया गया है। फिर भी जांच की जा रही है।