विधवा मां ने लगाई गुहार, फ्लैट खाली करने के लिए धमका रही बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-6 स्थित जज कालोनी निवासी विधवा मां ने अपनी बेटी पर फ्लैट खाली कराने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को विधवा ने थाना इंदिरापुरम पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही बेटी और दामाद पर जबरन फ्लैट हड़पने का आरोप लगाया।
सेक्टर-6 जज कालोनी निवासी शकुंतला शर्मा ने बताया कि वर्ष 2005 में पति की मृत्यु से पहले उन्होंने जज कालोनी में एक फ्लैट बुक करवाया था।
खुद कम पढ़ी लिखी होने के चलते बेटी को ही रकम देकर फ्लैट की किश्त आदि जमा कराती थीं। आरोप है कि बेटी ने चुपके से फ्लैट अपने और पति के नाम करवा लिया।
कागज मांगने पर धमकाने लगे बेटी और दामाद
जब महिला ने बेटी से कागजात मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। अब बेटी और दामाद लगातार फोन कर उन्हें फ्लैट खाली करने को धमका रहे हैं। आरोप है कि दामाद धमका रहा है कि अगर फ्लैट खाली नहीं किया तो गोलियां चल जाएंगी।
महिला का कहना है कि उनके साथ छोटा बेटा और बेटी भी रहते हैं। ऐसे में उन्हें लेकर वह कहां जाए। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बेटी और दामाद को समझाया जाएगा कि वह मां को फ्लैट में रहने दे।