दिल्ली वालों को 1000 जगहों पर मिलेगा फ्री वाई-फाई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार फ्री वाई-फाई की शुरुआत एक हजार हॉटस्पॉट प्वाइंट से करेगी। दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों को कवरेज दिए जाने के बाद दूसरे चरण में पांच हजार डीटीसी बसों को वाई-फाई युक्त बनाया जाएगा।
दिल्ली डायलॉग कमीशन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने तीन दिन संबंधित एजेंसियों के साथ चर्चा की। सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी संभाल रहे संसदीय सचिव आदर्श शास्त्री ने कहा है कि वाई-फाई पर जून के अंत तक सरकार एक विस्तृत श्वेतपत्र जारी करेगी।
शास्त्री ने बताया कि पहले चरण में एक हजार हॉटस्पॉट 2016 की पहली तिमाही में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं सरकार की कोशिश है कि कॉमन फाइबर नेटवर्क से सुविधा दी जाए।
'दिल्ली बनेगी पहली डिजिटल सिटी'
वहीं राजस्व के कई मॉडल पर टास्क फोर्स के विशेषज्ञ अध्ययन कर रहे हैं जो कि विश्व के अच्छे मॉडल और दिल्ली की जरूरत के हिसाब से मॉडल पर सिफारिश जून के अंत तक देंगे।
टेलीकॉम कंपनी, इंटरनेट व अन्य कंपनियों ने दिल्ली में फ्री वाईफाई और अधिक पहुंच पर अपनी-अपनी राय रखी। तीन दिन की बैठक में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली डायलॉग कमीशन के उपाध्यक्ष आशीष खेतान व मुख्य सचिव केके शर्मा ने भी शिरकत की।
संसदीय सचिव आदर्श शास्त्री ने वाईफाई को लेकर सरकार के फोकस एरिया की जानकारी दी। वहीं शास्त्री ने यह बताया कि डिजिटल दिल्ली की दिशा में वाई-फाई पहला कदम है।
इससे ही सीसीटीवी कवरेज, मोबाइल गवर्नेंस, ई-गवर्नेंस में आसानी होगी। दिल्ली न सिर्फ पहली डिजिटल सिटी बनेगी बल्कि हर वर्ग के नागरिक को वाई-फाई सुविधा मिलेगी।