{"_id":"9f7f4a988c71e5a1e5fcbb7c5708b29d","slug":"wi-fi-on-metro-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी वाई-फाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी वाई-फाई सुविधा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में रैपिड मेट्रो के साइबर सिटी स्टेशन पर यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन
यह स्टेशन पूरी तरह से वाई फाई से कवर होगा। रैपिड मेट्रो इसकी तैयारी कर रहा है।
बता दें कि साइबर सिटी स्टेशन को इंडसइंड बैंक नाम दिया गया है। स्टेशन के खुलने के बाद यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने की योजना है।
सूत्रों का कहना है कि स्टेशन को वाई फाई करने के लिए एक इंटरनेट कंपनी से बात चल रही है।
फिलहाल, अभी यह प्रक्रिया में है। इस विषय में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
संभावना है कि यह जल्द ही फाइनल हो जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से इस दिशा में सकारात्मक पहल हो रही है।