{"_id":"82f3d43f53904c4a1856e1fa4fb874a1","slug":"wi-fi-district-headquarters-will-start-early-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में जल्द शुरू होगा Wi-fi","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में जल्द शुरू होगा Wi-fi
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद कलक्ट्रेट परिसर में अब जल्द ही वाई फाई की सुविधा जीडीए द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी। बुधवार को जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने इसकी विधिवत घोषणा की।
विज्ञापन
इससे पहले जीडीए वीसी और डीएम विमल कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट स्थित सहायक सूचना निदेशक कार्यालय के साथ ही बने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट में आने वाला व्यक्ति इस वाई फाई इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। डीएम विमल कुमार शर्मा ने कहा कि मीडिया सेंटर की मांग पिछले लंबे समय से चली आ रही थी।
विज्ञापन
इसी के चलते सहायक सूचना निदेशक कार्यालय के पास बने एक कमरे का जीर्णोद्वार कराकर इसमें मीडिया सेंटर की शुरुआत की गई।
नगर आयुक्त आरके सिंह, सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी, उदय सिंह, घनश्याम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कपिल सिंह, डिप्टी कलक्टर नितिन मदान, ज्योत्सना यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप तलवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन