{"_id":"e9931ab0f73a5aa7433f441d414348ca","slug":"why-would-not-go-in-the-night-shelter-homeless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों नाइट शेल्टर में जाना नहीं चाहते बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों नाइट शेल्टर में जाना नहीं चाहते बेघर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने बुधवार को नाइट शेल्टर के मुद्दे पर दायर याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि राजधानी में ज्यादातर बेघर नाइट शेल्टर में जाना नहीं चाहते साथ ही कहा कि कई ड्रग लेने के आदी हैं। दिल्ली सरकार की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
बता दें कि हाईकोर्ट ने मीडिया में छपी खबरों के आधार पर संज्ञान लेते हुये दिल्ली सरकार व संबंधित विभागों को नाइट शेल्टर बनाने का निर्देश दिया था। मुख्य न्यायमूर्ति जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ के समक्ष दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (ड्यूसिब) व एनजीओ ने राजधानी के बारह स्थानों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान पाया कि बेघर लोग नाइट शेल्टर में जाना नहीं चाहते। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार व एनजीओ शहरी अधिकार मंच बेघरों के लिये को नाइट शेल्टर के प्रस्तावित स्थानों का दौरा कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने सभी स्थानों का दौरा न करने के लिये एनजीओ अधिकारी इंदू प्रकाश को फटकार लगाई।
विज्ञापन