फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why sanjiv opposed chautalal

कैसे सीएम का पसंदीदा बन गया उनका ही दुश्मन

Sat, 02 May 2015 05:06 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
Why sanjiv opposed chautalal

हरियाणा के 1985 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी संजीव कुमार हमेशा विवादित रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में व्हिसल ब्लोअर बनकर उसने जेबीटी शिक्षक भर्ती में खामियां उजागर करने का दावा किया था।

विज्ञापन


मगर बाद में सीबीआई जांच में वह स्वयं दोषी पाया गया था। चौटाला समेत 55 आरोपियों के साथ उसे भी जेल जाना पड़ा था। संजीव व ओमप्रकाश चौटाला समेत पांच आरोपियों को 10-10 वर्ष की और अन्य आरोपियों को दो-दो वर्ष की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


संजीव कभी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला का विश्वासपात्र हुआ करता था। मगर जब जेबीटी शिक्षकों की भर्ती लिस्ट में कुमार की पसंद के लड़कों के नाम शामिल नहीं किए गए थे तो वह चौटाला के खिलाफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले का खुलासा करते हुए वाहवाही लूटने की योजना बनाई थी। संजीव पर वर्ष 2013 में तिहाड़ जेल की जेल संख्या चार में भी हमला हुआ था।

जमानत पर बाहर आया था पूर्व आईएएस

Why sanjiv opposed chautalal

शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस के हरिनगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। तब भी उसने चौटाला पर हमला करवाने का आरोप लगाया था।

संजीव डेढ़ वर्ष जेल में रहने के बाद इलाज कराने के लिए जमानत पर बाहर चल रहा था। उसका इहबास में इलाज हुआ था। हाल ही में हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखे थे।

वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दोस्त मुस्तफा के घर में ही छिपकर रह रहा था। सीबीआई की टीम संजीव कुमार को तलाश कर रही थी।

कई करोड़ की प्रापर्टी का विवाद

Why sanjiv opposed chautalal

रविंद्र यादव ने बताया कि संजीव और मुस्तफा की दोस्ती बहुत ही गहरी थी। आईएएस बनने के बाद संजीव की पहली तैनाती हरियाणा के नारायणगढ़ में बतौर एसडीएम हुई थी तब इनमें दोस्ती हुई थी।

बताया जा रहा है कि संजीव व टिक्का हुसैन के बीच करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। इसके चलते संजीव टिक्का की हत्या करवाना चाहता था। हालांकि फरार आरोपी संजीव कुमार को पनाह देने के आरोप में टिक्का भी सीबीआई के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed