आप ने छेड़ी पोस्टर जंगः एक साथ साधा सोनिया और मोदी दोनों पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राजधानी के फ्लाईओवर और एफओबी पर बैनर लगाकर ऑगस्टा वेस्टलैंड घोटाले में भाजपा-कांग्रेस के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।
बड़े-बड़े बैनर में प्रधानमंत्री से सिर्फ एक सवाल किया गया था कि मोदी जी, हेलीकॉप्टर घोटाले में आप सोनिया जी को क्यों बचा रहे हो?
राजधानी की झुलसा देने वाली गरमी में आप कार्यकर्ता हाथ में बैनर लिए फ्लाईओवर व फुटओवर ब्रिज पर खड़े दिखे।
मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं को बचा रही है
वहीं, सार्वजनिक स्थलों की दिवारों पर भी पोस्टर लगाए गए। पार्टी का आरोप है कि ऑगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कांग्रेस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व शामिल है।
इसका खुलासा होने के बाद अब मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं को बचा रही है। दोनों पार्टियां सरकारी पैसों की बंदरबांट कर रही हैं। उधर, पार्टी ने चेतावनी दी कि हेलीकॉप्टर घोटाले में आप कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत का भंडाफोड़ करेगी।
इसके खिलाफ आप 7 मई को जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। देश भर के आप कार्यकर्ता जंतर मंतर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास का घेराव करने के लिये मार्च करेंगे।