फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why kiran bedi and his husband don't live together

क्यों पति से अलग रहने लगीं किरण बेदी

Fri, 30 Jan 2015 05:55 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
Why kiran bedi and his husband don't live together

फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी खासी चर्चा में हैं। कम ही लोग उनसे उनके पति के बीच दूरी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन


प्रोफेशनल जीवन में अत्यंत सफल किरण बेदी व्यक्तिगत जीवन में अकेले रहती हैं जबकि, उनके पति उनसे अलग रहती हैं। आखिर किरण बेदी अपने परिवार से अलग क्यों रहती हैं?
विज्ञापन


एक अंग्रजी मैगजीन की मानें तो किरण बेदी और उनके पति बृज बेदी के अलग होने की खास वजह है जिसे कम ही लोग जानते हैं। फिलहाल बृज बेदी अमृतसर में रहते हैं और उनके बारे में भी लोगों को कम ही पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो साभार: इंडिया टुडे)

एग्जाम में फेल हुए थे किरण बेदी के पति

Why kiran bedi and his husband don't live together

एक अंग्रेजी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बृज बेदी को बताया कि वह सिख गुरू, गुरू नानक के खानदान से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि 1971 में जब वह खालसा कॉलेज में थे तभी उनकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई जिन्होंने उन्हें टेनिस खेलना और फोटोग्राफी करना सिखाया।

इस खेल ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि एग्जाम के दिन भी वह टेनिस खेलते रहे और जब नतीजे आए तो पता चला कि वह फेल हो चुके थे।

1971 में किरण बेदी एमए कर चंडीगढ़ से अमृतसर पहुंची। किरण बेदी टेनिस बहुत अच्छा खेलती थीं। उनके पिता चाहते थे कि वह टेनिस में ऊंचा मकाम पाएं।

किरण बेदी से पहले किसी और को चाहते थे बृज बेदी

Why kiran bedi and his husband don't live together

किरण बेदी ने अपने पिता को निराश नहीं किया और टेनिस में एशियन चैंपियन बनीं। इसी दौरान एक क्लब में किरण की मुलाकात बृज बेदी से हुई और जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

बृज बेदी ने बताया कि जब वह अमृतसर में थे तो दिल्ली की एक लड़की को वो पसंद करते थे। लेकिन पारंपरिक परिवार से होने के चलते लड़की के घर वालों ने उस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

हालांकि, इसके बाद किरण बेदी से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने जीवन भर एक दूसरे के साथ चलने का फैसला किया।

आईएएस में नाम न आने पर निराश हो गईं थी किरण बेदी

Why kiran bedi and his husband don't live together

बृज बेदी और उनकी पत्नी किरण बेदी की उम्र में दस साल का अंतर है। अमृतसर आने के बाद किरण बेदी ने खालसा कॉलेज में पढ़ाना शुरु कर दिया और आईएएस की तैयारी में लग गईं।

आईएएस न बनने के स्थि‌ति में कनाडा जाकर पीएचडी करने की भी उनकी योजना थी। आईएएस में नाम न आने के बाद वह बेहद निराश हो गईं थीं।

आईपीएस में नाम आने के बावजूद उनके घर वाले उन्हें पुलिस में नहीं भेजना चाहते थे क्योंकि तब तक कोई भी महिला भारतीय पुलिस सेवा में नहीं गई थी।

पति की प्रेरणा से आईपीएस ज्वाइन किया

Why kiran bedi and his husband don't live together

बृज बेदी के प्रोत्साहित करने के बाद उन्होंने पुलिस सेवा में जाने का निश्चय किया। किरण बेदी की पोस्टिंग दिल्ली में हुई। जल्दी ही उनके घर वाले और उनकी बहन भी दिल्ली शिफ्ट हो गए और किरण बेदी के साथ ही रहने लगे।

इस दौरान बृज बेदी हफ्ते में एक बार उनसे मिलने दिल्ली जाया करते थे। बृज बेदी के मुताबिक इस दौरान किरण बेदी के परिजन उनके ‌निजी जीवन में हस्तक्षेप काफी बढ़ चुका था।

ये बात बृज बेदी को पसंद नहीं आई और यहीं से दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी। इस दौरान किरण बेदी ने एक बेटी को जन्म दिया।

ससुराल पक्ष की उपेक्षा ने बढ़ाई पति-पत्नी के बीच दूरी

Why kiran bedi and his husband don't live together

अपने परिवार के साथ किरण बेदी का लगाव इस कदर था कि ससुराल पक्ष की उपेक्षा स्वाभाविक थी। किरण बेदी और उनके पति के बीच बढ़ती इस दूरी का सबसे ज्यादा असर उनकी बेटी सुकृति पर पड़ा।

बेहद व्यस्त होने के कारण किरण अपनी बेटी को मुश्किल से समय दे पाती थीं। जबकि बृज से उनकी मुलाकात कुछ खास मौकों पर हो पाती थी।

किरण बेदी और उनके पति के बीच हफ्ते में एक बार होने वाली मुलाकात धीरे-धीरे इतनी कम हो गई कि बृज बेदी लगातार आठ साल तक दिल्ली गए ही नहीं।

साभार: पंजाब मॉनीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed