फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   why bollywood actor arjun rampal thrown his camera in five star hotel in delhi

ये है अर्जुन रामपाल के फाइव स्टार होटल में कैमरा छीन कर फेंकने की पूरी कहानी

Mon, 10 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Apr 2017 09:34 AM IST
सार

फोटो खींच रहे कैमरामैन का कैमरा छीनकर भीड़ पर उछाला, एक शख्स के सिर में लगा कैमरा 
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पर नाइट क्लब में मारपीट का आरोप


- फोटो खींच रहे कैमरामैन का कैमरा छीनकर भीड़ पर उछाला, एक शख्स के सिर में लगा कैमरा
- कनॉट प्लेस थाने में दी शिकायत, पुलिस कर रही मामले की छानबीन, जांच के बाद जो भी तथ्य उसके अनुसार कार्रवाई
- कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल शंगरी-ला के नाइट क्लब में हुई रविवार तड़के वारदात
- अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर खुद को बताया बेकसूर, कहा किसी पर कोई हमला नहीं किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 09 अप्रैल

विज्ञापन
why bollywood actor arjun rampal thrown his camera in five star hotel in delhi
- फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के पांच सितारा होटल में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पर एक शख्स ने कैमरे से हमला करने का आरोप लगाया है। सिर में चोट लगने के बाद पीड़ित ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपना इलाज कराया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही हैं। पुलिस जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात रही है। वहीं अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर हमले के आरोपों से इंकार करते हुए खुद को बेकसूर बताया है। नई दिल्ली जिला थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात रविवार तड़के 3.30 बजे कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल शंगरी-ला में हुई। होटल के नाइट क्लब में बॉलीबुड अभिनेता डांस करने में मसरूफ थे। इसी दौरान एक कैमरामैन ने उनका फोटो क्लीक करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात पर अर्जुन रामपाल भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'अर्जुन ने कैमरे की फ्लैश उछाली थी'

why bollywood actor arjun rampal thrown his camera in five star hotel in delhi

उन्होंने कैमरामैन का कैमरा छीनकर उछाल दिया। उसका फ्लैश उन्होंने भीड़ की तरह उछाल दिया। भीड़ में डांस रहे शोभित (27) के सिर में कैमरे की फ्लैश लगी और वह जख्मी हो गया। शोभित को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शोभित ने अर्जुन रामपाल के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दी।

हालांकि मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अर्जुन ने कैमरे की फ्लैश उछाली जरूर थी, लेकिन उनका इरादा किसी को मारने का नहीं था। अर्जुन का लगा कि भीड़ में फ्लैश को कोई लपक लेगा। शिकायत के बाद अर्जुन ने ट्वीट कर माले पर अपनी सफाई दी है।

​उन्होंने खुद को बेकसूर बताकर आरोपों से इंकार किया है। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि फिलहाल शिकायत पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed