फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   why Bjp banned Speaking of Kiran: kejriwal

किरण को बोलने नहीं दे रही है BJP: केजरीवाल

Sun, 01 Feb 2015 09:14 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
why Bjp banned Speaking of Kiran: kejriwal

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हार को देखकर पूरी तरह घबराई हुई है। इसीलिए सारे कामकाज छोड़कर केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की सरकारें दिल्ली चुनाव में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी जबरदस्त हमला किया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह भाजपा के उस नेता से बहस करने के लिए तैयार हैं, जो मुख्यमंत्री का उम्मीदवार है।
विज्ञापन


इस मामले में अमित शाह से भी दो-दो हाथ करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर अमित शाह के बयान को जनता का अपमान करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरणबेदी कठपुतली सीएम होंगी

why Bjp banned Speaking of Kiran: kejriwal

केजरीवाल ने किरण बेदी पर भी खूब कटाक्ष किया। कहा कि किरण बेदी को दिल्ली के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनसे पुनर्वास कॉलोनियों के लोग मिलने गए और वह अनधिकृत कॉलोनियों की बात करने लगीं।

भाजपा ने उनके बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए अगर भाजपा को बहुमत मिल भी गया तो वह कठपुतली मुख्यमंत्री साबित होंगी। उन्होंने पूछा कि बेदी ट्वीट करने के बजाय बहस के लिए आगे क्यों नहीं आ रहीं।

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई है। मामले को लेकर उन्होंने शनिवार को चुनाव आयोग में शिकायत भी की।
केजरीवाल ने बताया कि पिछले चुनाव में लोगों ने ईवीएम को लेकर शिकायत थी। उन्होंने जो बटन दबाया था, उसके सामने वाले के बजाय दूसरे चिह्न वाली लाइट जली थी। उन्होंने ऐसी शिकायतों का मतदान केंद्र के अंदर ही निपटारा करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed