{"_id":"552999600358cdcc01782bd9971fdf0d","slug":"why-aap-changed-the-candidate-from-vajirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों 'आप' ने वजीरपुर से बदल दिया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों 'आप' ने वजीरपुर से बदल दिया उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने वजीरपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को हटा दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई भारद्वाज पर चल रहे केस की जानकारी छुपाने पर की है।
विज्ञापन
पार्टी ने अब वजीरपुर सीट से राजेश गुप्ता को चुनाव मैैदान में उतारा है। पार्टी के मुताबिक उन्हें सुरेश भारद्वाज को लेकर बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी। जांच करने पर शिकायतों में सच्चाई मिली।
विज्ञापन
भारद्वाज की एक फैक्ट्री है। उस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को नियमों के विरुद्ध काम कराने को लेकर लेबर एक्ट का मामला उनके ऊपर चल रहा है।
भारद्वाज ने टिकट के लिए आवेदन के दौरान और टिकट मिलने के बाद तक इस बारे में पार्टी को नहीं बताया। टिकट मिलने के बाद उनके खिलाफ शिकायतें मिलने लगी।
जिसकी जांच के बाद पार्टी ने उनके टिकट को काट दिया। पार्टी का कहना है कि चुनाव अंतिम दिन तक अगर किसी प्रत्याशी को लेकर शिकायत मिलती है और अगर वह सही पाई जाती है तो पार्टी उस प्रत्याशी का टिकट काटेगी।
विज्ञापन