{"_id":"a2864fd51f2241273c72d9c01be3ddfd","slug":"whole-family-died-in-road-accident-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः सड़क हादसे में पूरे परिवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाकः सड़क हादसे में पूरे परिवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के हांसी के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने गुड़गांव के एक परिवार को लील लिया। हादसा उस वक्त हुआ जब हिसार से शादी में शिरकत कर परिवार के लोग गुड़गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
पीछे से तेज रफ्तार में आई गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही पूरे एरिया में मातम पसर गया है। तीनों के शवों को देर शाम गुड़गांव लाया गया जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
गुड़गांव के लक्ष्मण विहार निवासी गोपाल भारद्वाज (40) अपनी पत्नी सुधा (35) और 9 वर्षीय बेटे ध्रुव साथ दो दिन पहले अपने रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने हिसार गए थे।
विज्ञापन
रविवार देर रात गोपाल कार खुद ड्राइव कर परिवार के साथ गुड़गांव आ रहा था। हांसी के पास तेज रफ्तार में आई पिक-अप वैन ने ऑल्टो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई।
दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि परिवार के तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर के बाद लक्ष्मण विहार में उनके घर पर मौजूद 80 वर्षीय बुजुर्ग मां के आंसू रोके नहीं रुक पा रहे थे। सोमवार को तीनों के शव को गुड़गांव लाया गया तो उनके रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।
पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा उन्हें सौंप दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। इस दुख की घड़ी में पार्षद मंगतराम बागड़ी भी उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।