फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   whole day protest in gurgaon by inelo

दिनभर, पुतला दहन, नारेबाजी, अनशन और विरोध

Tue, 28 Jan 2014 07:44 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 28 Jan 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
whole day protest in gurgaon by inelo

गुड़गांव में मंगलवार का दिन सरकार विरोधियों के नाम रहा। विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक संगठनों का दिनभर धरना, प्रदर्शन और बैठकों का दौर चला।

विज्ञापन


किसी दल ने शिक्षा भर्ती घोटाला के नाम पर डीसी को ज्ञापन दिया तो किसी ने भ्रष्टाचार के नाम पर सड़कों पर प्रदर्शन किया और सरकार के पुतले जलाए। इसी क्रम में मारुति से निष्कासित कर्मचारियों का भी बैठकों का दौर चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मंच पर चक्कर खाकर गिर पड़े युवा कांग्रेस के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता व बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की अगुवाई में रामकिशन फौजी पर भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज करने और कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया।

लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुतले फूंके। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा गया। उन्होंने महामहिम से कांग्रेस सरकार बर्खास्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें:हैरतअंगेज! यहां होता है लाशों का कारोबार

इनेलो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले गऊशाला मैदान में इकट्ठा हुए। फिर जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में महिला व युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इसका वकीलों ने भी समर्थन किया।

लघु सचिवालय पर नफे सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के बवानीखेड़ा के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन द्वारा सीएलयू दिलवाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने की एक सीडी महामहिम को प्रस्तुत की गई है। उन्होंने फौजी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

इनेलो के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत ने कहा कि वर्तमान हुड्डा सरकार ने पिछले 9 वर्षों में बड़े पैमाने पर भूमि सीएलयू और लाइसेंस देकर मंत्रियों व विधायकों ने भारी भ्रष्टाचार फैलाया है। पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि वर्तमान सरकार के विधायकों ने ही नहीं ही कांग्रेस को समर्थन देने वाले विधायकों ने भी भ्रष्टाचार और लूट मचा रखी है।


बर्खास्त कर्मियों की जनजागरण यात्रा पहुंची गुड़गांवprotest
मंगलवार को मारुति-सुजुकी मानेसर के बर्खास्त कर्मियों की जनजागरण यात्रा गुड़गांव पहुंची। मजदूर यूनियनों ने इनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा में बर्खास्त कर्मियों के परिवार वाले भी शामिल हैं। श्रमिक युनियनों की ओर से शहर के सेक्टर-5, अशोक विहार, बस स्टैंड, कमला नेहरू पार्क और प्रजापति धर्मशाला में बैठक भी हुई। इस दौरान नुक्कड नाटक का भी आयोजन किया गया। मारुति-सुजुकी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि रामनिवास ने बताया कि यह जनजागरण यात्रा 30 जनवरी को दिल्ली पहुंच जाएगी।

भाजपा युवा मोर्चा का धरना-प्रदर्शनprotest
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा देने में युवाओं को काफी परेशानी आएगी। परीक्षा केंद्र घर से काफी दूरी पर बनाए गए हैं। इसकी दूरी घटाई जाए।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल गंडास ने कहा कि परीक्षा केंद्र की घर से दूरी 250 किलोमीटर से घटा कर 60 मिलोमीटर किया जाए। इसके लिए जिला उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हरियाणा सरकार के खिलाफ काफी देर तक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed