{"_id":"56cbeae95ec4bfa99d1b2572c02e01ea","slug":"who-stops-work-in-saran-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसके इशारे पर बंद हुआ सारन गांव में काम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर किसके इशारे पर बंद हुआ सारन गांव में काम!
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार किसने आदेश पर सारन गांव में भूलभूत सुविधाओं को देने का काम रोक दिया गया। जबकि सुबह से ही लोगों को सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए निगम कर्मियों ने काम शुरू किया था। लेकिन दोपहर बाद यह कहते हुए काम बंद कर दिया गया है कि ऊपर से दबाव आ रहा है।
विज्ञापन
सारन गांव के लोगों द्वारा सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर भूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही अधिकारियों को मंगलवार की सुबह 11:00 बजे तक काम नहीं शुरू करने पर दोबारा से प्रदर्शन करने व निगम कार्यालय पर ताला बंदी की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
पढ़ें: हुड्डा सरकार ने गुड़गांव और फरीदाबाद को दी सौगात
विज्ञापन
इस चेतावनी के बाद मंगलवार की सुबह नगर निगम कर्मचारी-अधिकारी हरकत में आए। निगम की टीम ने गांव में पहुंच बंद पड़े रैनीवेल के कनेक्शन को जोड़ने का काम शुरू किया। वहीं सफाई व्यवस्था को सुचारू रुप दिया गया।
लेकिन दोपहर बाद अचानक निगम कर्मचारियों ने कनेक्शन जोड़ने से साफ इनकार कर दिया और ऊपर से कनेक्शन न जोड़ने का दबाव आने की बात कही। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद निवासियों ने स्वयं पाइप अपने खर्चे से मंगवा कर कनेक्शन जोड़वा लिया।