फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   WHO Revealing: Delhi has the worst air pollution in the world

विश्व का सबसे प्रदूषित शहर है दिल्ली

Thu, 08 May 2014 10:31 AM IST
Updated Thu, 08 May 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
WHO Revealing: Delhi has the worst air pollution in the world

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अध्ययन में खुलासा हुआ है कि दिल्ली विश्व का सबसे प्रदूषित शहर है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि पीएम 2.5 का सांद्रण 153 माइक्रोग्राम व पीएम 10 का 286 माइक्रोग्राम है जो मानक से कहीं ज्यादा है।

बीजिंग में इनका सांद्रण क्रमश: 56 माइक्रोग्राम व 121 माइक्रोग्राम पाया गया। डब्ल्यूएचओ ने यह डाटा वर्ष 2008 व 2013 के बीच अध्ययन से जुटाया है।

91 देशों के 1600 शहरों में हुआ सर्वेक्षण

WHO Revealing: Delhi has the worst air pollution in the world

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अध्ययन में अध्ययन विश्व के 91 देशों के 1600 शहरों की आबोहवा में मौजूद प्रदूषकों के आधार पर किया गया।

दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 की मौजूदगी सबसे ज्यादा है जिसे सबसे खतरनाक माना गया है।

डीब्ल्यूएचओ का कहना है कि इससे सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद चिंताजनक हैं हालात

WHO Revealing: Delhi has the worst air pollution in the world

रिपोर्ट के बारे में सीएसई की अनुमिता राय चौधरी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी किए गए आंकड़े स्वास्थ्य की चिंताजनक हालात की तरफ इशारा करते हैं।

पीएम सांस के माध्यम से फेफड़े तक पहुंचते हैं। इससे फेफड़े का कैंसर व हृदय की बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, डब्ल्यूएचओ का कहना है कि ज्यादातर शहरों में पिछले साल की तुलना में फिलहाल आबोहवा खराब हुई है।

इसके लिए बहुत से कारक जिम्मेदार हैं। मसलन जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल, निजी वाहनों की अधिकता, ग्रीन बिल्डिंग की कमी और खाना पकाने के लिए बॉयोमास का इस्तेमाल अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed