फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is the person who attacked Arvind Kejriwal

किसने किया केजरीवाल पर हमला?: AAP ने दिखाए सबूत, मुख्यमंत्री आतिशी से लेकर मंत्री तक ने बताई हत्या की साजिश

Sat, 30 Nov 2024 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि यह अशोक कुमार भाजपा का आदमी है। हमने उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को एक्सेस किया है।

विज्ञापन
Who is the person who attacked Arvind Kejriwal
केजरीवाल पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद से राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप ने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि ग्रेटर कैलाश में आज जो हमला उनके ऊपर हुआ है वो भाजपा का कार्यकर्ता है। जिसका नाम अशोक कुमार झा है। आप ने प्रमाण के तौर पर उसका सदस्यता पत्र भी जारी किया है।   

विज्ञापन


भाजपा हारने लगी तो जान से मारेंगे?
मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर लिखा, लिखा भाजपा हारने लगी तो जान से मारेंगे? साथ ही अशोक कुमार झा की फोटो शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने लिखा, आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थीं, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज का खुलासा
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि यह अशोक कुमार भाजपा का आदमी है। हमने उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को एक्सेस किया है। वे पीएम नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, संगीत सोम और बांसुरी स्वराज समेत अन्य लोगों को फॉलो करते है। हमें उनके प्रोफाइल पर उनका बीजेपी आईडी कार्ड भी मिला है। वे पार्टी के आधिकारिक सदस्य हैं।
 


सौरभ भारद्वाज ने कहा, भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। भाजपा ने नांगलोई में उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला हुआ। दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या केजरीवाल को जान से मारना चाहती है भाजपा
आप ने कहा कि यह बीते 35 तीन में तीसरा हमला है। इससे पहले 25 अक्तूबर को विकासपुरी, 27 नवंबर को नांगलोई और आज 30 नवंबर को ग्रेटर कैलाश में हमला हुआ है। क्या बीजेपी केजरीवाल को जान से मारना चाहती है? हमला करने वालों पर क्यों कोई कार्रवाई नहीं होती?
 

अमित शाह पर केजरीवाल का वार
केजरीवाल ने ट्वीट कर अमित शाह पर हमला बोलते हुए लिखा, अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली से क्राइम रोकिए। क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा? मुझे रोकने से क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी? क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?
 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंचशील में हत्या से कुछ ही दिन पहले ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी दिल्ली में व्यापारियों, दुकानवालों और उद्योगपतियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। दिल्ली में काम करना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बेटी घर से निकलकर कॉलेज जाती है और मां-बाप का दिल धक-धक करता रहता है कि पता नहीं ठीक-ठाक वापस आएगी या नहीं।

केजरीवाल ने ग्रेटर कैलाश में की पद यात्रा
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली का पंचशील पार्क को एक तरह से दिल्ली का सबसे पॉश एरिया माना जाता है। अभी दो-चार दिन पहले यहां एक परिवार में 64 साल के बुजुर्ग की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मुलाकात के दौरान उनका पूरा परिवार बहुत दुख और सदमे में दिखा। केजरीवाल शनिवार ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान लोगों से बात कर रहे थे। इससे पहले पंचशील पार्क के पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की।

भाजपा रही नाकाम
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली की जनता ने 10 साल पहले उनको अच्छे स्कूल बनाने की जिम्मेदारी दी थी। अच्छी बिजली का इंतजाम करने को कहा था। अस्पताल का इंतजाम करने को कहा। आप की सरकार ने जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले, दवाइयां और इलाज फ्री कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार और भाजपा को दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी। केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा इसमें एकदम से नाकाम रही है।

कानून व्यवस्था की तरह कहीं स्कूल-अस्पताल और बिजली का न हो जाए हाल बुरा
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वह आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट न दें। नहीं तो कानून व्यवस्था की तरह दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों व बिजली का हाल भी बुरा होगा। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा शासित 20 राज्यों का हवाला देते हुए वहां पर बुनियादी सुविधाओं के बदतर होने के आरोप लगाया। आखिर में केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली की माताओं-बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली की हर महिला के खाते में हजार-हजार रुपये महीने डलवाने वाली योजना दिल्ली सरकार जल्दी ही पास करने वाले हैं। 18 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं हैं, हर महीने उनके अकाउंट में पैसा आया करेगा। वो योजना जल्द ही शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed