फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is Atishi who is saurabh bhardwaj to replace manish sisodia and satyendar jain in kejriwal cabinet

Delhi Cabinet: कौन हैं आतिशी और सौरभ भारद्वाज, केजरीवाल कैबिनेट में ले सकते हैं सिसोदिया-जैन की जगह, ये है वजह

Wed, 01 Mar 2023 06:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Mar 2023 06:23 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि आतिशी को शिक्षा मंत्रालय व सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान सौंपी जाएगी। जानिए आखिर इतने विधायकों में से आतिशी और सौरभ भारद्वाज को ही सिसोदिया और जैन की जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है। 

विज्ञापन
Who is Atishi who is saurabh bhardwaj to replace manish sisodia and satyendar jain in kejriwal cabinet
सौरभ भारद्वाज और आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की केजरीवाल सरकार इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। इस वक्त दिल्ली के सबसे अहम मंत्रालयों को संभालने वाले दो मंत्री जेल में हैं। यही नहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का दायां और बायां हाथ कहे जाने वाले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने से सरकार और पार्टी दोनों में क्राइसिस की स्थिति है। दोनों मंत्रियों का इस्तीफा हो जाने के बाद अब उनकी जगह कौन सभी अहम मंत्रालय संभालेगा इस पर पार्टी में मंथन चल रहा है। इस बीच सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली के सीएम ने उपराज्यपाल को सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम नए मंत्रियों के रूप में भेज दिए हैं। एलजी की स्वीकृति मिलते ही दोनों का शपथग्रहण होगा और वह पदभार संभालेंगे। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि आतिशी को शिक्षा मंत्रालय व सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान सौंपी जाएगी। जानिए आखिर इतने विधायकों में से आतिशी और सौरभ भारद्वाज को ही सिसोदिया और जैन की जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है।

विज्ञापन

कौन हैं आतिशी

Who is Atishi who is saurabh bhardwaj to replace manish sisodia and satyendar jain in kejriwal cabinet
आप विधायक आतिशी - फोटो : PTI (File Photo)

आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आम आदमी पार्टी अपने आठ साल के कार्यकाल में जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार गिनाती रही है उनमें शिक्षा का क्षेत्र सबसे ऊपर है और इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है।  2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था। 2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीता। आतिशी शुरू से ही दिल्ली की शिक्षा क्रांति का महत्वपूर्ण चेहरा रही हैं। यह सभी जानते हैें कि शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने जो काम किए उसमें आतिशी ने उन्हें काफी सहयोग किया। आतिशी ही मनीष सिसोदिया की सलाहकार रही हैं और हर रणनीति उन्होंने ही बनाई है। जानिए उनसे जुड़ी खास बातें-

  • आम आदमी पार्टी में की महिला नेता आतिशी मार्लेना एक होनहार स्टूडेंट, बेहतरीन टीचर होने के साथ ही शैक्षणिक योग्यता में भी अव्वल हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार का सबसे बड़ा श्रेय आतिशी को दिया जाता है। वह आप की राजनीति मामलों की समिति की सदस्य भी हैं।
  • आतिशी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी हैं लेकिन अप्रैल 2018 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।  
  • दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए क्रांतिकारी बदलाव के पीछे आतिशी को जिम्मेदार माना जाता है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उन्होंने स्कूलों की कायापलट में जबरदस्त मेहनत की है।
  • आतिशी ने ही सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत की। 
  • आतिशी की मां तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह डीयू में प्रोफेसर थे। आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लेना' को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था।
  • एक दौर में बहुत से लोगों ने 'मार्लेना' अपने नाम के साथ इसी तरह जोड़ा था। लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्होंने अपने नाम से 'मार्लेना' हटा दिया, अब वह सिर्फ आतिशी ही लिखती हैं।

कौन हैं सौरभ भारद्वाज

Who is Atishi who is saurabh bhardwaj to replace manish sisodia and satyendar jain in kejriwal cabinet
सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा से तीन बार लगातार विधायक हैं। वह आम आदमी पार्टी की पहली बार 2013 में बनी सरकार में चार बड़े विभागों के मंत्री रहे थे। आप की यह सरकार मात्र 49 दिन चली थी। भारद्वाज के पास परिवहन, खाद्य और आपूर्ति, पर्यावरण और जीएडी विभाग थे। इसके बाद वे फिर से 2015 में भी विधायक चुने गए, हालांकि इस बार उन्हें कोई मंत्रालय नहीं दिया गया। इसके बाद सौरभ 2020 में तीसरी बार विधायक चुने गए और साल 2022 में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद ये जिम्मेदारी संभाली थी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर भी उनका काम अच्छा माना जाता रहा है। उन्हें सरकार और संगठन दोनों का अच्छा अनुभव है साथ ही वह बीटेक के विद्यार्थी होने के चलते तकनीक के अच्छे जानकार हैं। पार्टी को उनके अनुभव का काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed