फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who angry, overnight community building demolished

किसे गुस्सा आया, रातों-रात सामुदायिक भवन ढहाया

Wed, 23 Dec 2015 02:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
Who angry, overnight community building demolished

कैला भट्टा स्थित प्राइमरी स्कूल के पास सामुदायिक केंद्र में अब कभी शहनाई नहीं बजेगी। करीब 10 लाख की विधायक निधि से बने इस भवन को रातों-रात तोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


नगर निगम अफसरों को इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों का आरोप है कि सामुदायिक केंद्र परिसर में ही बने प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर ने भवन तोड़ा है।
विज्ञापन


अब निगम हेड मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। कैला भट्टा में एमबी गर्ल्स स्कूल के एक हिस्से पर तत्कालीन राज्यमंत्री बालेश्वर त्यागी की विधायक निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण डूडा ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भवन में कैला भट्टा, चमन, अमन कालोनी, छोटा कैला के लोग शादी व अन्य समारोह करते थे। बाद में यहीं निजी स्कूल बना दिया गया। दोनों के मेन गेट अलग-अलग कर दिए गए थे।

शादियों के दौरान स्कूल में टीचर्स और बच्चों को परेशानी होती थीं, लेकिन बीच में दीवार खड़ी कर सामुदायिक भवन और स्कूल को अलग किया जा सकता था।

अफसरों के मुताबिक स्कूल प्रधानाचार्य ने दोनों परिसरों को अलग कराने की बजाय गुपचुप सामुदायिक भवन पर हथौड़ा चलवा दिया। इससे निगम को 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले स्कूल हेड मास्टर ने सामुदायिक भवन के लिए बनाए गए अलग गेट को बंद कर वहां टॉयलेट्स बनवा दिए, जबकि स्कूल के लिए अलग टॉयलेट बने थे।

सामुदायिक भवन जर्जर था, पर मैंने उसे नहीं तुड़वाया है। मेरे द्वारा भवन तुड़वाने का आरोप निराधार है।-इकबाल, प्रधानाचार्य, प्राइमरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed