फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   White tiger's children died in Delhi zoo

इसलिए मर गए सफेद बाघिन के 5 बच्चे!

Tue, 28 Jan 2014 11:35 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
White tiger's children died in Delhi zoo
चिड़ियाघर में सफेद बाघिन के शावकों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब यहां सफेद बाघिन कल्पना के जन्मे छह शावकों में से पांच की मौत हो गई है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दिल्ली चिड़ियाघर में जीवों के रखरखाव पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच चिड़ियाघर के एक क्यूरेटर ने यह कहकर सबको चौका दिया है कि बच्चों के मरने का कारण खुद सफेद बाघिन है।

उनका कहना है कि बाघिन ने अपने बच्चों का ध्यान उस तरह से नहीं रखा, जैसे रखना चाहिए था। वहीं दूसरी ओर एक मुख्य कारण यह भी बताया कि सफेद बाघिन की अनुवांशिक क्षमता और रोग निरोधी क्षमता कमजोर है। एक साल के भीतर यहां नौ शावकों व सफेद बाघिन खुशी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सफेद बाघिन कल्पना ने दिया 6 शावकों को जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चिड़ियाघर में  मंगलवार को सफेद बाघिन कल्पना ने छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के पांच दिन के अंतराल में ही पांच शावकों की मौत हो गई।

बताया गया है कि सफेद बाघिन ने शावकों की देखभाल नहीं की और न ही उन्हें दूध पिलाया, जिसकी वजह से शावक कमजोर होते गए। इसके बाद उन्हें देखभाल व इलाज के लिए जू अस्पताल भेजा गया।

यहां उन्हें बकरी का दूध दिया गया, लेकिन पांच शावकों ने दम तोड़ दिया। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि शावकों को बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें: सफेद बाघिन ‘डॉली’ ने जन्मे तीन शावक


जू कीपर्स भी दिन-रात उस पर ध्यान रखे हुए थे। इसके बावजूद शावकों को बचाया नहीं जा सका। सूत्रों का कहना है कि चार शावकों की मौत सफेद बाघिन के बाड़े में और एक शावक की मौत जू अस्पताल में हुई।

चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि सफेद बाघिन कल्पना के शावकों की मौत होने का दुख है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी संक्रमण और कमजोरी की पुष्टि हुई है। सफेद बाघिन अपने शावकों की देखभाल नहीं कर रही थी।

बकरी के दूध पर जिंदा है एक शावक
कल्पना के एकमात्र जीवित शावक को चिड़ियाघर अस्पताल में रखा गया है। जू के डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए शावक को जीवित रखने के लिए बकरी का दूध दिया जा रहा है। फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन शावक के लिए डॉगी के दूध की व्यवस्था करने में जुटा है, लेकिन अभी तक तक इसकी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed