लंच कर लौट रहा था इंजीनियर गोलियों से भूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-76 स्थित सिलीकॉन सिटी के पास सरेआम होंडा एकॉर्ड सवार दो युवकों ने फॉर्चूनर को ओवरटेक कर उसमें सवार एक एमएनसी (मल्टीनेशनल कंपनी) के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना सोमवार शाम साढ़े चार बजे की है जब इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ लंच कर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। मृतक की पत्नी भी एक एमएनसी में इंजीनियर हैं। मृतक इंजीनियर अंकित की शादी एक माह पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी अमीषा चौहान से हुई थी। अमीषा के पिता मुजफ्फरनगर स्थित एसडी कॉलेज के निदेशक हैं।
मूल रूप से मकान नंबर-161, शास्त्री कॉलोनी मेरठ के रहने वाला अंकित चौहान (27) पुत्र धर्मवीर चौहान सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टिरिया अपार्टमेंट में अंकित पत्नी अमीषा चौहान के साथ रहता था।
अपने ऑफ पर पत्नी से मिलने गया था उसके ऑफिस
सोमवार को अंकित का ऑफ था और अमीषा सेक्टर-135 स्थित अपने ऑफिस गई हुई थी। दोपहर ढाई बजे अंकित अपने दोस्त गगन को लेकर अमीषा के पास लंच करने पहुंच गया। वहां से लंच कर दोनों फॉचूर्नर से लौट रहे थे।
सेक्टर-135 क्रास करते ही अंकित ने बैक मिरर में देखा कि सफेद होंडा अकार्ड से उसका कोई पीछा कर रहा है। उसने यह बात गगन को भी बताई। गाड़ी अंकित ड्राइव कर रहा था और साइड की सीट पर गगन बैठा हुआ था।
अंकित को कुछ गड़बड़ प्रतीत हुआ तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा ली। मगर अकार्ड उसका पीछा करता गया। जैसे ही दोनों सेक्टर-76 स्थित सिलीकॉन सिटी के पास पहुंचे होंडा अकार्ड सवार दो युवकों ने फॉचूर्नर को राइट साइड से ओवरटेक कर रोक लिया।
पहली गोली विंडशील्ड पर लगी और फिर...
जब तक अंकित व गगन कुछ समझ पाते तब तक अकार्ड में से एक युवक उतरा और उसने पिस्टल से अंकित पर एक गोली चला दी। वह गोली विंडशील्ड पर लगी। हमलावर ने उसके बाद एक तीन और गोली चलाई जहां गर्दन व हाथ में जा लगी।
हमलावर गोलियां चलाने के बाद फौरन अकार्ड में बैठा और फरार हो गया। गगन को ड्राइव करनी नहीं आती, जिसकी वजह से उसने वहां एक व्यक्ति से मदद मांगी और फौरन शिवालिक अस्पताल पहुंचा।
वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताया। उसके बाद अंकित को लेकर गगन सीधा कैलाश अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि फिलहाल परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सेक्टर-49 थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपार्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।