फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Where disappeared Hafiz.

कहां गायब हो गया हाफिज

Sat, 03 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Where disappeared Hafiz.

वर्ष 2009 में एमपी के खंडवा जेल से भागे सिमी के पांच आतंकियों को बिजनौर के उमरी गांव में पनाह देने का आरोपी हाफिज उर्फ अतीउर रहमान नोएडा के सेक्टर-26 में करीब 11 महीने तक कुछ-कुछ समय के लिए रहा था।

विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित एक चाइल्ड केयर होम में जहां केवल बच्चों के रहने की व्यवस्था होती थी, वहां उसकी पत्नी और बेटा भी रहते थे, जिनसे वह कभी-कभार मिलने आता था। यहां उसके दो साल के बच्चे का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एमपी के खंडवा जेल से भागने के बाद उन पांच आतंकियों ने देश में कई स्थानों पर ब्लास्ट किए थे। सितंबर 2014 में बिजनौर में हुए ब्लास्ट के बाद पता चला था कि पांचों आतंकी अलग-अलग नामों से वहां छुपे हुए थे। इस मामले में घायल महिला हुस्ना (हाफिज की बहन) घायल हो गई थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में सितंबर 2014 में ब्लॉस्ट के बाद हाफिज ओखला में छिपा था। इस दौरान खुफिया एजेंसियों ने उसको ढूंढ निकाला था और उससे दो से तीन बार हिरासत में लेकर पूछताछ भी हुई थी। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद से हाफिज का कोई पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed