{"_id":"301d25c9dde6646d289878d4eaedbb6e","slug":"where-did-the-fm-will-like-delhi-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की तरह एफएम बताएगा कहां लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की तरह एफएम बताएगा कहां लगा जाम
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ट्रैफिक की जानकारी अब आपको एफएम के जरिये मिले तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, दिल्ली की तरह गाजियाबाद में भी शुरुआत की जा रही है कि एफएम के जरिये लोगों को जाम और रूट डायवर्जन की जानकारी दी जाए।
प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य जिलों में भी किया जाएगा। अभी तक सूबे केकई अन्य जिलों में एफएम पर कभी-कभी जाम की जानकारी दी जाती है।
मगर वह जानकारी स्थानीय लोग एफएम वालों को देते हैं, अब ट्रैफिक पुलिस लोकल एफएम स्टेशन से संपर्क कर यह प्रयोग करेगी।
गाजियाबाद की सबसे बड़ी समस्याओं में है ट्रैफिक व्यवस्था। इससे निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस नए-नए प्रयोग करती रहती है। गाजियाबाद में दिल्ली की तर्ज पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।
ट्रैफिक प्लान को एफएम के जरिए प्रसारित किए जाने की योजना है। एफएम के जरिए हर घंटे विभिन्न चौराहों की स्थिति को प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस स्थानीय एफएम स्टेशन से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
सबसे पहले गाजियाबाद में इसकी शुरुआत की जा रही है। अगर गाजियाबाद में यह प्रयोग सफल होता तो नोएडा और मेरठ में भी इसकी शुरुआत होगी।