फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when you Can not pay employee than dissolve mcd

'मेरे दफ्तर में कूड़ा फेंकने से अगर वेतन मिलता है तो ढेर लगा दो'

Thu, 28 Jan 2016 10:28 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
when you Can not pay employee than dissolve mcd

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एमसीडी को भंग करके चुनाव कराने की मांग की है। केजरीवाल ने लिखा है कि एक ऐसी संस्था के प्रबंधन को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं जो अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकता।

विज्ञापन


इससे कुछ ही मिनट पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने तीनों एमसीडी को कर्मचारियों के 12 महीने के वेतन का भुगतान कर दिया है। तीनों मेयर बताएं कि पैसा कहां गया?
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि एक साल में 4 बार सफाई कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। न सिर्फ सरकार वेतन का 12 महीने का पैसा एमसीडी को दे चुकी बल्कि योजना मद की कुछ राशि भी एमसीडी ने वेतन के लिए डायवर्ट (मद बदलना) कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कर्मचारियों को भड़काकर कूड़े की राजनीति कर रही है

when you Can not pay employee than dissolve mcd

तो फिर कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं दिया? वो घर कैसे चलाएं पैसा कहां गया? ये लोग कूड़े पर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। भाजपा कर्मचारियों को भड़काकर कूड़े की राजनीति कर रही है। मेरे दफ्तर में कूड़ा फेंकने से अगर वेतन मिलता है तो ढेर लगा दो।


सिसोदिया ने कहा डीडीए केपास 1255 करोड़ रुपये का बकाया है, वो मांगने नहीं जाते और बार-बार दिल्ली सरकार केपास भेज देते हैं। एमसीडी के जो चुने हुए भाजपा के लोग हैं, वो एमसीडी नहीं चला पा रहे हैं।

कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे, दिल्ली को साफ नहीं रख पा रहे तो उन्हें एमसीडी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं। हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि एमसीडी को भंग करके चुनाव कराएं।

भाजपा नेता हमारे घर-दफ्तर के बाहर कूड़ा फिंकवा रहे हैं

when you Can not pay employee than dissolve mcd

दिल्ली की कूड़ा राजनीति और बिगड़ी दशा को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा है कि महापौर और आयुक्तों से लगातार संपर्क में हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि जो कर्मचारी काम पर आएं, उन्हें दिक्कत न हो। इसके लिए दिल्ली सरकार के अधिकारी एमसीडी आयुक्तों और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं।

सिसोदिया ने कहा कि मेरी भाजपा के एमसीडी में चुने हुए नेताओं से अपील है कि कर्मचारियों को तनख्वाह दीजिए। बताएं कि दिल्ली सरकार ने जो 12 महीने के वेतन का पैसा दिया, कहां गया? दिल्ली सरकार ने अपनी सारी देनदारी चुका दी है।

कोई पैसा बकाया नहीं है। फिर भी कर्मचारियों को भाजपा नेता भड़काकर, हमारे घर-दफ्तर के बाहर कूड़ा फिंकवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed