फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when Vajpayee leave campaigning and reached the hospital

दिल्ली विधानसभा चुनाव ...जब प्रचार छोड़ अस्पताल पहुंच गए थे वाजपेयी

Fri, 24 Jan 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
when Vajpayee leave campaigning and reached the hospital
विजय कुमार मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बात 1977 चुनाव की है। आपातकाल के बाद हो रहे चुनाव में लोगों का उत्साह चरम पर था। मैं उस समय दक्षिणी दिल्ली और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव प्रचार के लिए वाजपेयी जी ने एक रथ बनवा रखा था। इसके सहारे दिनभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना आसान रहता था।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन बचे थे। उस दिन मैं भी वाजपेयी जी के साथ था। नई दिल्ली से निकलकर हमें साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली भी जाना था। हम लोग नार्थ एवेन्यू के आसपास थे। तभी भीड़ में से एक आदमी रथ के नीचे आ गया। तेज शोर होने लगा। पता चलने पर वाजपेयी जी सन्न हो गए। आनन-फानन में भागकर उसे उठाया गया और अपने साथ उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद मैंने उनसे वापस लौटने को कहा, लेकिन वह वापस जाने को तैयार नहीं थे। प्रचार से ज्यादा उनको फिक्र घायल के उपचार की थी। ऐसे में हम सब दिनभर वहीं बैठे रहे। इस बीच जिन लोगों ने चुनाव प्रचार की चिंता उनके सामने जाहिर की तो उन्होंने उसे ही झिड़क दिया। उन्हें थोड़ी आशंका इस बात की थी कि कहीं विपक्षी दल इस दुर्घटना का दुष्प्रचार न करने लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, शाम तक डॉक्टर ने निश्चिंत होकर वापस लौटने की सलाह दी तो हम सब वापस लौटे। अगले दिन चुनाव प्रचार खत्म हो गया। परिणाम बेहतर रहा। अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मुझे भी पहली बार संसद पहुंचने का मौका मिला था।
(जैसा भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने ‘अमर उजाला’ संवाददाता संतोष कुमार को बताया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed