फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When uncle refused to pay the profit, nephew committed theft in shops, arrested

Delhi NCR News: मामा ने मुनाफा नहीं दिया तो भांजे ने दुकानों में की चोरी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
द्वारका जिला पुलिस ने 22 साल के पीयूष तुलसवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 31 जनवरी की रात सेक्टर-18, सेक्टर-11, सेक्टर-12 और सेक्टर-4 के मार्केट में अपनी मामा की चार दुकानों में चोरी की थी। जांच में पता चला कि पीयूष के मामा ने उसके साथ मुनाफा शेयर नहीं किया तो तो उसने बदला लेने के लिए ये चोरियां कीं। आरोपी ने दुकानों से कैश, मोबाइल और एक लैपटॉप चुराया। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी का पता लगाया। 13 फरवरी को डाबरी फ्रूट मंडी से उसे पकड़ लिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार नहीं किया था, लेकिन सीसीटीवी दिखाने पर उसने अपना दोष माना। पुलिस के अनुसार, पीयूष अपने पिता की मृत्यु के बाद मामा की दुकान में काम करता था, लेकिन पैसों की चोरी के चलते उसे दुकान से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ रहने लगा और चोरी करने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी से बरामद लैपटॉप को जब्त किया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed