{"_id":"641e1b68f9fee2bfed983cac08da196e","slug":"when-the-son-was-not-get-expensive-phone-he-run-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मंहगा फोन नहीं मिला तो बेटा हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब मंहगा फोन नहीं मिला तो बेटा हो गया फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 20 Jan 2015 05:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगा फोन खरीदवाने की जिद पूरी नहीं करने पर 16 वर्षीय एक लड़का घर छोड़कर फरार हो गया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से यूपी के बलिया के रहने वाले मारकंडे दूबे निजी कंपनी में काम करते हैं। काफी दिनों में वह परिवार के साथ खाडसा गांव में किराये पर रहते हैं। तीन दिन पहले उनका बेटा अचानक घर से लापता हो गया। बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कही कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने इस सबंध में खेड़कीदौला थाना पुलिस को शिकायत दे दी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही खेड़कीदौला थाना पुलिस का कहना है कि बेटा 12 हजार का फोन लेने की जिद कर रहा था, लेकिन उसकी मां ने इससे मना कर दिया था, हो सकता है कि किशोर इसी नाराजगी में घर छोड़ गया हो। पुलिस ने किशोर के नाबालिग होने के कारण अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन