{"_id":"37dc0fa0955f9905b5e72ddd7ba648a4","slug":"when-the-lights-burned-in-a-day-salary-cut-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में लाइटें जली तो कटेगी सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में लाइटें जली तो कटेगी सैलरी
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन के समय नगर निकायों के कार्यालयों में लाइट जलती पाई गई तो अधिकारियों के वेतन से बिजली के बिल का भुगतान किया जाएगा। बिजली के दुरुपयोग पर नगर विकास मंत्रालय की सख्ती के बाद निकायों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने इस संबंध में नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, मंडलायुक्त और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव के पत्र में स्पष्ट किया है कि नगर निगमों और निकायों में बिजली के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
नगर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के क्रियान्वन ठीक से नहीं हो रहा। लाइटें सुबह बंद नहीं की जाती हैं। नगर विकास विभ्ााग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि नगर क्षेत्रों में बिजली का दुरुपयोग किया गया तो इसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी की होगी।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य अधिकारियों के वेतन से बिजली का बिल वसूला जाएगा। निगम कार्यालयों की लाइट जलती मिली तो नगर आयुक्त के वेतन से 20000 हजार रुपये और अधिशासी अधिकारी के वेतन से 5000 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
निकायों के बिजली के बिलों का भुगतान के लिए लिखित में यह बताना होगा कि लाइटों का सही क्रियान्वन हो रहा है।