फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the incident took place victim was wife of accused so there is no case 

जब दुष्कर्म हुआ तब पीड़िता थी आरोपी की पत्नी, इसलिए नहीं बनता दुष्कर्म का मामला

Thu, 23 Jan 2020 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
When the incident took place victim was wife of accused so there is no case 
court order - फोटो : court order

आरोपी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता क्योंकि जिस दिन आरोपी ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए, उस दिन वह उसकी पत्नी थी। यह टिप्पणी अदालत ने वैवाहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी को बरी करते हुए की है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उमेद सिंह ग्रेवाल ने आरोपी को बरी करते हुए कहा महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे पांच जुलाई 2016 को दुष्कर्म किया लेकिन आरोपी से उसकी शादी दो नवंबर 2015 को हो चुकी थी। पीड़िता ने खुद अपने बयान में इस तथ्य को स्वीकार किया है। इस लिहाज से आरोपी पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता।
विज्ञापन


पीड़िता पंजाब में आरोपी के साथ रह रही थी लेकिन जब उसे पता चला कि आरोपी को चोरी के मामले में दोषी ठहराया गया है तो वह उसे बताए बिना दिल्ली आ गई थी। इसके बाद आरोपी ने दिल्ली आकर पत्नी को समझाया था कि वह अपना तौरतरीका बदल लेेगा। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे लेकिन आरोपी ने पीड़िता के दो लाख रुपये चुरा लिये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पीड़िता ने उसके साथ रहने से मना कर दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया था लेकिन इसके बाद भी उसके घर आता-जाता रहा था। पीड़िता का आरोप था कि इस दौरान उसे पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। 


अदालत ने इस बात पर गौर किया कि दंपति जब  पंजाब में थी तो दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध थे। दिल्ली में भी दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता था और केवल दो लाख चुराने के बाद दोनों का संबंध टूटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed