फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the fraud failed, they looted him with a fake bundle of currency notes; four people including the gang leader arrested.

Delhi NCR News: नोटों का नकली बंडल लेकर ठगी में कामयाब नहीं होने पर लूटा, सरगना समेत चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
-करोलबाग इलाके में युवक के सिर पर ईंट मारकर आईफोन लूटा था
विज्ञापन

-32 किलोमीटर तक दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पुलिस बदमाशों तक पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
करोलबाग थाना पुलिस ने कागज के कतरन को नोट का बंडल बताकर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना असलम सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीन अन्य बदमाशों की पहचान इबरार, सुलेमान और आशिक खान के रूप में हुई है। सभी जेजे कॉलोनी बवाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ईको वैन बरामद की है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 16 फरवरी को करोलबाग थाना पुलिस को गंगाराम अस्पताल के पास लूटपाट की शिकायत मिली। मौके पर मिले पीड़ित ग्रेटर नोएडा निवासी सोनल कुमार के सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने उसे तुरंत गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि वह शॉपिंग करने करोलबाग आए थे। मार्केट से कपड़े खरीदने के दौरान 25 साल का अनजान युवक मिला। वह मार्केट बंद होने के बारे में पूछा और फिर पीछे पीछे चलने लगा। बाद में एक और युवक आ गया। उसने बताया कि वह मालिक का पैसा चुराकर लाया है। उसका बैंक में खाता नहीं है। उसने पैसा जमा करने में मदद करने के लिए कहा। उन्होंने एक बैग में रखे नोटों का बंडल दिखाया। वह वहां से जाने लगे। दोनों आरोपी उसका पीछा करने लगे। फिर आरोपियों ने अस्पताल के पास टूटी दीवार की तरफ धकेल कर हाथापाई की और सिर पर ईंट से वार कर आईफोन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने लूटपाट का केस किया है। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें पता चला कि वारदात में ईको वैन का इस्तेमाल किया है। फिर पुलिस ने 32 किलोमीटर तक दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच और पीड़ित के मोबाइल में डाले गए सिम की तकनीकी जांच से जेजे कॉलोनी बवाना पहुंची, लेकिन बदमाश वहां से भाग गए। तकनीकी जांच से पुलिस को पता चला कि बदमाश पीतमपुरा में किसी वारदात को अंजाम देने आए हैं। पुलिस की टीम ने तुरंत वहां दबिश देकर चारों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि गैंग का सरगना असलम है। बदमाशों ने बताया कि पहले नकली नोट का बंडल लेकर ठगी को अंजाम देते हैं। कामयाब नहीं होने पर लूटपाट को अंजाम देते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि असलम पर पांच और सुलेमान पर पहले से एक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed