{"_id":"3bdb77a490017a31a6ed58f6f30981e2","slug":"when-parking-on-the-street-will-paste-the-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर वाहन खड़ा किया तो होगा चस्पा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर वाहन खड़ा किया तो होगा चस्पा चालान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अगर सड़कों पर वाहन पार्क किए तो उन पर चालान चस्पा किया जाएगा और क्रेन से वाहन को उठवाया जाएगा। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने अंबेडकर रोड पर खड़े 135 वाहनों के चालान चस्पा किए।
विज्ञापन
टीआई अनिल कुमार ने बताया कि पुराना बस अड्डे से चौधरी मोड़ तक (अंबेडकर रोड) और घंटाघर के आसपास जीटी रोड पर सड़क किनारे वाहन पार्क करने से मार्ग अवरूध हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। क्रेन से टोईंग कराकर ऐसे वाहनों को हटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों से 8300 सौ रुपये शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
टीआई ने बताया कि सड़क के किनारे वाहन पार्क न करें। दूसरी तरफ, ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 330 चालान किए। इनमें बिना हेलमेट वालों के 167, दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों के22 आदि चालान किए गए।