Asia Cup: कैच लेने के दौरान टकराए पाकिस्तानी खिलाड़ी तो दिल्ली पुलिस ने लिए मजे, लिखा- जरा देखकर चलो
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फाइनल मैच में गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम शेयर किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी एक मीम शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की ने कई गलतियां कीं। बल्लेबाजी से लेकर बॉलिंग, फील्डिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी फ्लॉप नजर आए।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फाइनल मैच में गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम शेयर किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी एक मीम शेयर किया है। दरअसल मैच में एक वाक्या ऐसा हुआ, जब कैच लेने के दौरान पाकिस्तान के दो खिलाड़ी आपस में टकरा गए, यहां कैच भी नहीं पकड़ा जा सका और छक्का भी चला गया। इसी का मीम दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि जरा देखकर चलो।
Ae Bhai, Zara Dekh Ke Chalo#RoadSafety #AsiaCup2022Final pic.twitter.com/gepAVvrO33
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 12, 2022
पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट
एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। श्रीलंका के भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।