जब केजरीवाल ने खुलकर दिया हर सवाल का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बिजली कंपनियों के ऑडिट को प्रकाशित करने पर लगे स्टे को हटवाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट जाएगी। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वेब पोर्टल से लंबी बातचीत में साफ किया है कि स्टे हटवाने के लिए अधिकारियों से कोर्ट में इसी हफ्ते जाने को कहा है।
दरअसल, ऑडिट रिपोर्ट चल रही है, जो जल्द पूरी होगी लेकिन बिना कोर्ट की अनुमति के प्रकाशन पर स्टे है। इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री मीडिया घरानों पर भी जमकर प्रहार किए। जंतर-मंतर पर किसान गजेंद्र की खुदकुशी के बाद कार्यक्रम जारी रखने से आत्मा को दुखी बताया।
पुराने साथी योगेंद्र यादव और अन्य सहयोगियों के मामले में पूछे गए सवाल पर कहा अब मैं दुखी नहीं हूं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि सीएजी ऑडिट परिणाम जाने से अधिक बिजली खर्च करने वालों को भी फायदा मिलेगा।
आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी
वहीं, यह भी कहा कि समर एक्शन प्लान हर 15 दिन के हिसाब से फाइनल किया है। कल से कंपनियों एक हफ्ते का बिजली कट शेड्यूल डालेंगे। बिना शेड्यूल बिजली कट पर जुर्माना ड्राफ्ट फाइनल हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री की कंपनी की बस में घटना के मामले में सरकार की असंवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बादल सरकार मामले को डील कर रही है, आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी।
पंजाब में चुनाव लड़ने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा अभी तय नहीं।
कानून मंत्री के प्रमाणपत्र जल्द होंगे सामने
मुख्यमंत्री ने कानून मंत्री जितेंद्र तोमर पर भरोसा जताया है और कहा कि जल्द ही यूनिवर्सिटी से सत्यापित सर्टिफिकेट सबके सामने होगा।
लिखित में जो जवाब तोमर ने सीएमओ को दिया, गड़बड़ी नहीं दिखती। उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। तोमर ने भाई को संबंधित यूनिवर्सिटी सत्यापित सर्टिफिकेट कॉपी लेने भेजा हुआ है।
कुछ दिन बाद कॉपी आ जाएगी। सार्वजनिक करेंगे। हम ये नहीं चाहते कि किसी के साथ अन्याय हो।
इससे नीचे नहीं गिर सकती दिल्ली पुलिस
दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक सिपाही को रंगे हाथ पैसे लेते पकड़ा। तीन में दो भाग गए। पहले एसीबी हेड एसएस यादव के पास लगातार पुलिस अधिकारियों के फोन केस ट्रांसफर करने के लिए आते रहे।
नहीं माने तो अगले दिन पुलिस ने एसीबी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। इससे अधिक दिल्ली पुलिस गिर सकती है क्या? मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के एग्रेशन को नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि दस साल जिस किस्म की सरकार कांग्रेस ने दी, वह जनता नहीं भूल सकती।
एक-दो महीने एग्रेशन दिखाने से इंटेंशन तो नहीं बदल जाते। सबसे बड़े घोटाले, सबसे ज्यादा महंगाई, सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या कांग्रेस शासनकाल में की है। अब जाकर एग्रेशन और नाटक दिखाओ तो क्या? जनता को भी नाटक ही लग रहा है।